Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

अध्यक्ष पद पर रिपीट होते ही महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दे दिया पैगाम

जनरल वीके सिंह हमारे सर्वमान्य नेता और उनके नेतृत्व में होंगे सब काम

अध्यक्ष पद पर रिपीट होते ही महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दे दिया पैगाम

You might also like

गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके, दहशत में दिखे लोग

गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके, दहशत में दिखे लोग

October 3, 2023
earthquake noida

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके के बाद, लोगों में दहशत, घरों से बाहर निकले

October 3, 2023

वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)
गाजियाबाद।
संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष पद पर रिपीट हुए हैं। यहां उनके लिए उपलब्धि की बात ये है कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वह केवल उन दो चेहरों में शामिल हैं जो महानगर अध्यक्ष पद पर रिपीट हुए हैं। 17 जिलों में परिवर्तन हुआ है लेकिन गाजियाबाद के भगवा कमांडर पर संगठन का भरोसा कायम रहा है। संजीव की सबसे बड़ी खूबी ये है कि वो विवाद नहीं बल्कि संवाद की शैली के साथ राजनीति करते हैं। लोकप्रिय कमांडर का खिताब उनके नाम है। अध्यक्ष पद की घोषणा से पहले एक चर्चा भाजपा में थी कि संजीव शर्मा को विधायक लॉबी का साथ तो मिल रहा है लेकिन सांसद खेमे से उन्हें जनरली वह प्यार नहीं मिल रहा है जो मिलना चाहिए। बहरहाल इन सब चर्चाओं के बीच संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष पद पर रिपीट हुए। अध्यक्ष पद पर रिपीट होने के बाद उन्होंने जनरल वीके सिंह और स्वयं के बीच किसी भी प्रकार के ट्यूनिंग एरर से इंकार किया। सभी चर्चाओं को सिरे से नकारते हुए संजीव शर्मा ने कहा कि जनरल वीके सिंह हमारे नेता हैं। वह हमारे सांसद हैं और हम सब मिलकर उनके नेतृत्व में काम करेंगे। संजीव शर्मा ने कहा कि वह हमारे लोकसभा सांसद हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है। क्योंकि पूरे देश और दुनिया में जनरल वीके सिंह की साख और उनका नाम है। कितने मौको पर संकट मोचक की भूमिका में अंतरराष्टÑीय स्तर पर दिखाई दिये हैं। मुझे हमेशा से पितातुल्य स्रेह उनसे प्राप्त हुआ है। हम सब उनके नेतृत्व में काम करेंगे और इस बार वो रिकार्ड वोटो से चुनाव जीतेगें।
————-
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कर दी स्पष्ट मुनादी
नहीं होगी किसी भी बागी की फिलहाल पार्टी में एन्ट्री
वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)
गाजियाबाद।
संजीव शर्मा एक ऐसे अध्यक्ष के रूप में लोकप्रिय हैं जो सभी को साथ लेकर चलते हैं। लेकिन उनकी खूबी ये भी है कि वो हमेशा संगठन प्रोटोकॉल के साथ चलते हैं। संजीव शर्मा ने अध्यक्ष बनने के बाद स्पष्ट किया कि जिन भी लोगों ने भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ा या किसी दूसरे को चुनाव लड़वाया उनके साथ कोई सिम्पैथी नहीं है। भाजपा से निष्कासित चल रहे बागियों को लेकर संजीव शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी बागी की कोई एन्ट्री नहीं होगी। करंट क्राइम से बातचीत में उन्होंने कहा कि ना तो बागियों को लेकर कोई योजना है और ना ही उन्हें पार्टी में लिये जाने का दूर-दूर तक कोई विचार है। जिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लिए काम किया, वो देवतुल्य हैं। लेकिन जो भाजपा को हराने के लिए चुनाव लड़े, ऐसे लोगों को पार्टी में वापस लेने का सवाल ही नही उठता है। यहां पर संजीव शर्मा ने कहा कि भविष्य में कभी ऐसी बात आई भी तो भी छटनी के बाद ही एन्ट्री होगी। हमारे पास सभी का पूरा रिकार्ड है कि वार्ड में किसने भाजपा को हराने के लिए काम किया है, किसने भीतरघात किया है। संजीव शर्मा ने कहा कि बागियों की फिर से एन्ट्री की किसी भी चर्चा पर ना जायें। कार्यकर्ता सर्वोपरि है और जिस कार्यकर्ता ने बूथ पर भाजपा जिताई है उसका सम्मान सर्वोपरि है। किसी भी बागी की फिलहाल कोई एन्ट्री नहीं होने जा रही है।
जो हार गये चुनाव नहीं होगा नामित के लिए उनके नाम पर विचार
(करंट क्राइम) गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया है कि नामित पार्षद पद के लिए उन चेहरों के नाम पर विचार नहीं होगा जो चुनाव हार गये। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने सभी वार्डों से अपने प्रत्याशी उतारे थे। कई वार्डों में भाजपा उम्मीदवार चुनाव हार गई। ऐसी चर्चा चल रही है कि कई ऐसे उम्मीदवार जो निगम चुनाव में हार गये वो नामित पार्षद वाली रेस में है। करंट क्राइम ने नामित पार्षद को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा से बात की। यहां पर महानगर ने स्पष्ट किया कि जो उम्मीदवार वार्ड का चुनाव लड़े थे और वो चुनाव हार गये। उन सभी उम्मीदवारों के नाम पर विचार नहीं किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव लड़े उम्मीदवारों का नाम नामित पार्षदों वाली लिस्ट में नहीं जायेगा। जो चुनाव हार गये हैं उनके नाम पर कोई विचार नहीं होग। उन्हें पार्टी पहले ही मौका दे चुकी है और अब नामित वाली लिस्ट में ये नाम शामिल नहीं होंगे।

Share235Tweet147Pin53
Previous Post

इस बार भी एयरफोर्स-डे पर नहीं होगा हिंडन में प्रोग्राम

Next Post

शहर विधायक अतुल गर्ग ने किया किसकी ओर इशारा

Ravindra Sharma

Ravindra Sharma

Related Stories

गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके, दहशत में दिखे लोग

गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके, दहशत में दिखे लोग

by Ravindra Sharma
October 3, 2023
0

गाजियाबाद, करंट क्राइम। गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के...

earthquake noida

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके के बाद, लोगों में दहशत, घरों से बाहर निकले

by rajesh
October 3, 2023
0

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार को दोपहर 2:53 पर आए भूकंप के झटकों के...

vikramaditya singh malik

विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में निपुण होता ग़ाज़ियाबाद

by rajesh
October 3, 2023
0

Ghaziabad: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में, गाजियाबाद नगर निगम ने जन सहयोग के माध्यम से 901 गंदगी...

house tax

अंतिम तिथि के अंतर्गत हाउस टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट

by rajesh
October 3, 2023
0

Ghaziabad: पिछले कुछ दिनों में, गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जबकि कुल...

Next Post
शहर विधायक अतुल गर्ग ने किया किसकी ओर इशारा

शहर विधायक अतुल गर्ग ने किया किसकी ओर इशारा

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.