Connect with us

राशिफल

दैनिक राशिफल (25/11/2020)

Published

on

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति के अवसर में मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से मन अशांत रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सरकारी काम पूरे कर सकेंगे। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना है। बातचीत में संयत रहें। मित्रों से भेंट हो सकती है। व्यस्तता के चलते शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव व थकान का अनुभव होगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। ससुराल पक्ष से मधुरता रहेगी।
मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्र और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन आय से अधिक व्यर्थ व्यय पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। बेकर के खर्चे बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। मनोरंजन के भरपूर अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। घर-परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण होंगे और नए अनुभव प्राप्त करेंगे। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। सकारात्मक विचारधारा से काम करने पर सफलता मिलेगी। दूसरों को उनके कार्यों में सहयोग से प्रसन्नता मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशि :- विद्याप्राप्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि के योग रहेंगे। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। अधिनस्थ कर्मचारियों से इच्छानुसार सहयोग में कमी रहेगी। लालच से दूरी बनाए रखें, अन्यथा कार्यबाधा होने की संभावना रहेगी। वरिष्ठजनों से फटकार मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता और मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होने से मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे। आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। करेगी। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव की संभावना रहेगी। अनावश्यक बातों से ध्यान हटाएंगे, तो काम में सफलता मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी ठीक रहेगी। यात्रा की संभावना रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायी अच्छा लाभ कमाएंगे। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे और अनुभवों का लाभ मिलेगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि से मन अशांत रहेगा। परिजनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे, सोच-समझकर कार्यों की शुरुआत करें।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन अपने प्रयासों से कारोबार में मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लेना अच्छा रहेगा। शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्राओं की संभावना रहेगी।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अनावश्यक खर्च अधिक होंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के अवसर मिलेंगे। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों को समय पूर्ण करने में कठिनाई हो सकती है। भाई-बंधुओं से इच्छानुसार सहयोग मिलेगा। पहले किए गए कामों के चलते लाभ प्राप्त करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहना आवश्यक है।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

राशिफल

आज का राशिफल (19/06/2021)

Published

on

शुभ संवत 2078, शाके 1943, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पश्चिमें तिथि दसवीं, रविवासरे, चित्रा नक्षत्रे, वलयोगे, गणकरणे, तुला की चंद्रमा, भद्रा 12/23 रात्रि तक श्री गंगा दशहरा, वृक्षारोपण, नवान्त पद विद्यारंभ व्यापार मुर्हूत रवियोग तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ होगी।

आज जन्म लिए बालक का फल…..
आज जन्म लिया बालक दार्शनिक, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, वाक पटु तथा नीत निपुण, शिक्षक, लेक्चरार, अधिवक्ता, नेता-अभिनेता, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, विधायक, राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री होगा।

मेष राशि :- हर्ष, यात्रा, सुख-सफलता, हानि, गृह-कलह, मानसिक अशांतिकारक हो ।
वृष राशि – विरोध, व्यय, कष्ट, अशांति, लाभ होगा, शिक्षा-लेखन कार्य में सफलता मिले।
मिथुन राशि :- व्यापार में क्षति, यात्रा, विवाद, उद्योग-व्यापार की स्थिति में कमी, हानि होगी।
कर्क राशि – शरीरादि मध्यम, भूमि व राजलाभ, असफलता का दिन सबित होगा।
सिंह राशि – वाहन आदि भय, कष्ट, राजसुख, यात्रा होगी, शुभ कार्य में व्यावधान होगा।
कन्या राशि – व्यय, प्रवास, विरोध, भूमि लाभ होगा, राजकार्य में व्यावधान, लाभ होगा।
तुला राशि – रोगभय, मातृ-सुख, खर्च, यात्रा, व्यापार में सुधार हो सकता है, कार्य होगा।
वृश्चिक राशि – कार्यसिद्ध, लाभ, विरोध, भूमि लाभ होगा, राजकार्य में व्यस्तता रहेगी।
धनु राशि – लाभ, धर्म रुचि, यश, हर्ष, यात्रा, समय शिक्षा जगत की ख्याति सामान्य रहेगी।
मकर राशि – विरोध, व्यापार में हानि, शरीर कष्ट, अधिक खर्च करने से कुछ कार्य होवेंगे।
कुंभ राशि – व्यय, प्रभाव, लाभ, प्रतिष्ठा, रोगभय, विरोधी असफल अवश्य होंगे।
मीन राशि – राजभय, यश लाभ, मान, चोटभय, राजकार्य में विलम्ब, परेशानी बढ़ेगी।

Continue Reading

राशिफल

आज का राशिफल (18/06/2021)

Published

on

शुभ संवत 2078, शाके 1943, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पश्चिमें तिथि नवमी, शनिवासरे, हस्त नक्षत्रे, वलयोगे, कौलवकरणे, रोग विमुक्ता, स्नान मुर्हूत, गृह प्रवेश देव प्रतिष्ठा त्रिपुस्कर योग उपक्रर्म औषधि सेवन मुर्हूत वाहन क्रय विक्रय मुर्हूत तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी।

आज जन्म लिए बालक का फल….
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, कुशल वक्ता, शासक-प्रशासक, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपाल, लेखक-कवि, उत्तम प्रकृति का लोभी, दम्भी, जिद्दी-हठी, संत-महात्मा, ज्ञानी तथा परोपकारी, योगी पुरुष होगा।

मेष राशि :- यात्रा व वृत्ति से लाभ, कुसंग से हानि, कुछ सहयोग रहे, पारिवारिक समाचार।
वृष राशि – शुभ कार्य, भूमि से हानि, सिद्धी, कभी-कभी विरोधी अडंगे करते रहेंगे, कार्य बनेंगे।
मिथुन राशि :- अधिक व्यय, स्वजन कष्ट, विवाद, आर्थिक कमी का अनुभव अवश्य होगा।
कर्क राशि – हानि, रोगभय, नौकरी में कष्ट, चिन्ता, राजकार्य, मामले-मुकदमे में असंतोष।
सिंह राशि – निराशा, लाभ, कार्य में सफलता, आर्थिक सुधार आदि होगा।
कन्या राशि – शरीर कष्ट, लाभ, राजभय, उद्योग-व्यापार में अडंगे अवश्य ही आयेंगे।
तुला राशि – चोट-अग्नि भय, धार्मिक कार्य, कष्ट, व्यर्थ अनाप-शनाप खर्च से परेशानी।
वृश्चिक राशि – बाधा, उलझन, लाभ, यात्रा, कष्ट, गृहकार्य में परेशानी अवश्य रहेगी।
धनु राशि – शत्रुभय, मुकदमे में जीत, रोगभय होगा, व्यापार में सुधार, कष्ट अवश्य होगा।
मकर राशि – व्यापार में लाभ, शत्रुभय, धन सुख, सुधार, खर्च होते ही रहेंगे, ध्यान रखें।
कुंभ राशि – कलह, व्यर्थ खर्च, सफलता प्राप्त हो, विरोधी असफल रहें, व्यापार में सुधार होगा।
मीन राशि – स्वजन सुख, पुत्र-चिन्ता, धन हानि, व्यापार की स्थिति अच्छी नहीं रहे।

Continue Reading

राशिफल

आज का राशिफल (17/06/2021)

Published

on

शुभ संवत 2078, शाके 1943, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पश्चिमें तिथि अष्टमी, शुक्रवासरे, उ.फा. नक्षत्रे, व्यय योगे, वलकरणे, कन्या की चंद्रमा, व्यापार अन्नप्रासन देव प्रतिस्थापना जलखनन वाहन क्रय विक्रय मुर्हूत रवियोग तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल…
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, कार्यनिपुर्ण, कम्प्यूटर ऑपरेटर, इंजीनियर तथा लेखापाल, बैंक कर्मचारी, क्लर्क, कैशियर, अकाउंटेंट, मैनेजर, प्रबंधक का कार्य करने वाला होगा।
मेष राशि :- स्वभाव में अचानक परिवर्तन हो सकता है, व्यवसाय में अच्छी गति होगी।
वृष राशि – कार्यों में सफलता मिले, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, शत्रु कमजोर होंगे।
मिथुन राशि :- सप्ताह उत्तम फलकारक हो, अधिकारियों का पूर्ण समर्थन-सहयोग मिले।
कर्क राशि – नौकरी में व्यवधान हो सकता है, व्यवसाय ठीक नहीं रहेगा, ध्यान रखें।
सिंह राशि – आप आनंद का अनुभव करेंगे, केतू गृह पीड़ाकारक है, आपसी मतभेद से बचें।
कन्या राशि – मनोरंजन से अति हर्ष होगा, व्यवसाय में लाभ होगा, रुके कार्य बन जायेंगे।
तुला राशि – पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी, आमोद-प्रमोद में विशेष ध्यान देंगे।
वृश्चिक राशि – मानसिक तनाव अकस्मिक बढ़ेगा, स्वजनों से सहानुभूति अवश्य होगी।
धनु राशि – व्यवसाय की उन्नति से अर्थिक स्थिति में विशेष सुधार अवश्य होगा।
मकर राशि – विलास सामग्री का संचय होगा, अधीकारी वर्ग की कृपा का लाभ मिले।
कुंभ राशि – इष्ट मित्रों से अच्छा सहयोग मिले, उन्नति एवं लाभ के योग बनेंगे।
मीन राशि – गृह-कलह, हीन मनोवृत्ति, शरीर पीड़ा से परेशानी अवश्य ही होगी।

Continue Reading

Trending

%d bloggers like this: