नई दिल्ली| दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के एक कर्मचारी को अफगानिस्तान की एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। (delhi hindi news) वारदात 24 जुलाई की है और अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।
महिला अपनी मां का इलाज कराने के लिए भारत आई हुई थी। उसने 19 वर्षीय अमर सिंह नामक अस्पताल कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सिंह अस्पताल में हाउसकीपर था। उसे 8 अगस्त तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
काबुल की रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 24 जुलाई को यह वारदात उस वक्त हुई जब वह अपनी मां के पास सोई हुई थी। पुलिस को दी गई अपनी प्राथमिकी (जिसकी एक कॉपी आईएएनएस के पास है) में महिला ने कहा है कि वह साकेत स्थित अस्पताल में अपनी मां के इलाज के लिए 18 जुलाई को पहुंची थी। वारदात के दिन सुबह 5 बजे जब वह सो रही थी, तो उसे अपने शरीर से छेड़छाड़ महसूस हुई। सिंह ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। महिला और उसकी बहन के शोर मचाने पर वह भागा, लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
अस्पताल प्रशासन ने अपने बयान में घटना की पुष्टि की है और कहा है कि आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया है। अस्पताल प्रशासन को इस घटना से गहरा दुख हुआ है। यह एक संविदा पर तैनात कर्मचारी की निंदनीय हरकत थी।
पीड़ित महिला को अस्पताल की तरफ से हर संभव मदद दी गई। पीड़िता और उसका परिवार अफगानिस्तान लौट चुका है।
You must be logged in to post a comment Login