वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)
गाजियाबाद। तिरंगा महोत्सव शुरू होने जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम हर घर तिरंगा लहरायेगा। सरकार की ओर से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की शुरूआत और संदेश गाजियाबाद प्रशासन ने दिया है। ये संदेश है कि जब हम नयी पहल के साथ आयेंगे तो फिर जमाना हमें फॉलो करेगा।
डीएम आरके सिंह ने अपनी डीपी बदल दी है और उनकी डीपी संदेश दे रही है कि हमें तिरंगा महोत्सव पर देश भक्ति का संदेश, राष्टÑभक्ति का संदेश किस तरह से देना है। डीपी आज के समय में बहुत बड़ा संदेश देती है और जिलाधिकारी जानते हैं कि बड़े संदेश को बड़े आराम से कैसे दिया जाना है। किस तरह से ये उदाहरण रखना है कि हमें अपने राष्टÑीय ध्वज का सम्मान करना है। हमें अपने राष्टÑीय ध्वज को अपने मोबाईल की डीपी बनाना है। राष्टÑवाद की भावना का वो संदेश देना है कि लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना हो और वो इस तिरंगा अभियान से जुड़े।
Discussion about this post