मौजूदा पार्षद के सामने भाजपा के ही पांच दावेदार तैयार
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। निगम चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। माना जा रहा है कि इसी वर्ष में चुनाव हो जाएगा। हालांकि निगम के जानकार ये मानते हैं कि चुनाव फरवरी मार्च तक खिंच सकता है। निगम चुनाव में इस बार सबसे बड़ी चुनौती भाजपा के सिटिंग पार्षदों के सामने आयेगी क्योंकि उनके सामने दावेदारों की पूरी बारात खड़ी है। सभी अपने को एक दूसरे से बड़ा जनसेवक मान रहे हैं। इस वार्ड से मौजूदा पार्षद के अलावा पांच दावेदार चुनाव लड़ना चाहते हैं। दावेदारी की बात करें तो यहां मौजूदा पार्षद मधु सिंह भाटी के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री सिद्धि प्रधान अग्रवाल , ओबीसी मोर्चा के महानगर महामंत्री विशेष नागर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्पर्क विभाग के सह-संयोजक राजीव शर्मा, उत्तराखण्ड महासंघ गाजियाबाद के अध्यक्ष केदार मेहता भाजपा की जनसेवक बनने वाली लाईन में है ये सभी चेहरे दावेदारीकर चुके हैं। उनका कहना है कि हम चुनाव जरूर लड़ेंगे क्योंकि संगठन हमारे साथ है। राजीव शर्मा पश्चिमी उत्तर प्रदेश सम्पर्क विभाग के सह-संयोजक हैं। राजीव शर्मा का दावा है कि यदि पार्टी उनपर भरोसा करती है तो वह इस चुनाव में जनता के साथ हैं। इसी वार्ड से भाजपा की सिद्धी प्रधान अग्रवाल कहती हैं कि चुनाव में अपने कामों पर दावेदारी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि संगठन उनके साथ लड़ेगा और वह टिकट जरूर मांगेगी। केदार मेहता उत्तराखण्ड महासंघ गाजियाबाद के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी पर विश्वास रखते हैं और यदि उन्हें चुनाव की जिम्मेदारी मिलेगी तो वह दिखा देंगे कि चुनाव कैसे जीता जाता है। केदार मेहता ने दावा किया कि इस क्षेत्र में उत्तराखण्ड के बहुत लोग रहते हैं और इस बार जनता का पूरा सहयोग रहा है। हम जीतकर दिखायेंगे। विशेष नागर ओबीसी मोर्चा के मंत्री हैं और उनका दावा है कि यदि संगठन उन्हें जिम्मेदारी देगा तो वह दिखा देंगे कि चुनाव कैसे जीता जाता है।
Discussion about this post