गाजियाबाद (करंट क्राइम)। भाजपा पार्षदों के सामने उस गढ़ में सबसे बड़ी चुनौती जनता की ओर से आ रही है जिस भगवागढ़ यानि गाजियाबाद में उसे निगम चुनाव में बड़ा जनादेश मिला है। भाजपा पार्षदों के वार्ड में अधेरा है और वो लाईट को लेकर इस अधिकारी से लेकर उस अधिकारी तक जा चुके है। लगभग एक महीने पहले भाजपा के आधा दर्जन पार्षद और पार्षद पति अपने वार्ड में अंधेरे की समस्या को लेकर मोहन नगर जोनल कार्यालय में अपनी बात रख चुके हैं। एक महीना बीत जाने के बाद भी लाईट की समस्या दूर नहीं हुई। भाजपा पार्षदों के सामने सबसे बड़ी समस्या ये है कि अपनी ही सरकार में वो धरना नहीं दे सकते। प्रदर्शन नहीं कर सकते और जनता वार्ड में उनसे तकरार कर रही है और उनके दर्शन होते ही लाईट की मांग होती है और प्रदर्शन की बात होती है। मंगलवार को भाजपा के पार्षदों का धैर्य जवाब दे गया। निगम का ताला खुलते ही भाजपा के पार्षदों ने लाईट की मांग को लेकर निगम में डेरा डाल लिया। सुबह 9:30 बजे भाजपा के आधा दर्जन पार्षद आ गये। अधिकारियों से मिले, अपनी बात रखी और पथ प्रकाश प्रभारी से पूछा कि लाईट कब तक जारी हो जायेगी।
पहले आयेगा टेंडर फिर आयेंगे वेंडर तब जाकर मिलेगी लाईट
(करंट क्राइम)।भाजपा के पार्षद निगम के जोनल दμतर से लेकर निगम के मुख्यालय तक डेरा डालते हैं। आधा दर्जन भाजपा के पार्षद हैं और उनके वार्डों में डेढ़ हजार से ज्यादा लाईटें खराब हैं। लेकिन हालत उससे भी ज्यादा खराब है क्योंकि वो सुबह 9:30 बजे से लेकर
1:30 बजे तक निगम में बैठते हैं। लेकिन निगम के प्रभारी जो बता रहे हैं वो ये है कि अभी अंधेरा कायम रहेगा और रोशनी आने में देर
लगेगी। वो बता रहे हैं कि खराब लाईटों के लिए नई लाईटों की जरूरत है। इसके लिए पहले टेंडर आमंत्रित किये गये थे लेकिन कोई
वेंडर नहीं आया। अब फिर से टेंडर भरा जायेगा और ये जी-20 वाली समिट के बाद ही हो पायेगा। दोबारा टेंडर होगा, नया वेंडर होगा, नई लाईट खरीदेंगे, तब जाकर वो लाईट खंभों पर लगेगी और रोशनी मिलेगी। इसमें टाईम लगेगा और इंतजार तो करना ही होगा।
पप्पू पहलवान के
वार्ड में खराब हैं
250 लाईट
आखिर किसे कहें और किससे कहें का सवाल
भाजपा के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के सामने है।
वार्ड 78 से उनकी पत्नी ओमवती पार्षद हैं। इस वार्ड में
एक दर्जन नहीं दो दर्जन नहीं बल्कि 250 लाईट खराब
पड़ी हैं। वार्ड में अधेरा है और लाईट को लेकर कई बार
कहा जा चुका है। जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है
और निगम में भाजपा का बहूमत है। प्रदेश में भाजपा
की सरकार है मगर लाईट को लेकर भाजपा महामंत्री के
वार्ड में जनता परेशान है।
राम निवास बंसल के वार्ड में पड़ी है 350 लाईट खराब
राम निवास बंसल भाजपा
पार्षद हैं। उन्हें वार्ड 70 से
जनता ने भाजपा के टिकट
पर जनादेश दिया है। सीन
विकट है क्योंकि उनके
वार्ड में एक या दो नहीं
बल्कि 350 लाईट खराब
हैं। चार पार्क उनके वार्ड
में आते हैं और इन पार्कों
में आठ लाईटें खराब हैं।
राम निवास बंसल भी
सबसे पहले नगर निगम
पहुंचे। उन्हें उम्मीद है कि
उनकी सरकार में शायद
इस बार अधेरा दूर हो
जाये।
प्रवीन भाटी के वार्ड में 250
लाईट पड़ी है खराब
प्रवीन भाटी पार्षद पति हैं। उनकी पत्नी कविता भाटी
भाजपा के टिकट पर वार्ड 83 से पार्षद का चुनाव
जीतीं है। जनता ने यहां भाजपा को जनादेश दिया है
और इस वार्ड में अधेरा छाया है। यहां 250 लाईट
खराब हैं कई बार कहने के बाद भी लाईट की
स्थिति में सुधार नहीं है।
कहीं 200 तो कहीं 250 लाईट
का भी नहीं हो रहा इंतजाम
वार्ड 80 से राहुल पार्षद हैं। भाजपा से उम्मीदवार
रहें है। जनता ने जनादेश दिया है लेकिन लाईट की
उम्मीदें पूरी तरह धीमी हैं। 200 लाईट नहीं जल
रहीं लेकिन कोई इंतजाम भी नहीं हो रहा है। प्रमोद
वार्ड 75से पार्षद हैं उनके वार्ड में 250 लाईट
खराब हैं। कई बार कह चुके हैं मगर अधेरा है कि
रोशनी में तब्दील नहीं हो रहा है।
मंदिरों की लाईट ठीक कराने का काम हो
गया है शुरू
मौहल्ले की लाईट अभी नहीं जल पायेगी। जो लाईट खराब है वो खराब
रहेगी लेकिन जन्माष्टमी को देखते हुए मंदिरों की लाईट ठीक कराने का
काम शुरू हो गया है। जन्माष्टमी पर मंदिरों में रोशनी रहे, इसका
इंतजाम निगम कर रहा है।
Discussion about this post