दिल्ली : भारत से पाकिस्तान गयी अंजू जो अब धर्म बदलकर इस्लाम कबुल कर चुकी है काफी चर्चा में है। अंजू से फातिमा बनी इस भारतीय महिला की पाकिस्तान से कई सारे वीडिओज़ और फोटोज सोशल मीडिया पर आरहे है। हाल ही की एक वीडियो में पाकिस्तान के एक बिजनेसमैन को अंजू से फातिमा बनी भारतीय महिला को गिफ्ट में प्लॉट (भूखंड) देते हुए देखा जा सकता है।
प्लॉट के साथ नौकरी देने का वादा
बिजनेसमैन ने न केवल प्लॉट गिफ्ट किया बल्कि साथ ही मदद के तौर पर एक चेक भी सौंपा है। राजधानी इस्लामाबाद से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नसरुल्ला के घर पहुंचकर बिजनेसमैन ने अंजू उर्फ फातिमा को तोहफा दिया और अपनी कंपनी में भी नौकरी देने का वादा किया है।
ये बिजनेसमैन पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी है। अब्बासी ने कहा कि दूसरे मुल्क से आई महिला ने इस्लाम को अपनाया है इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उसको किसी भी तरह की दिक्कत न हो। उसको पाकिस्तान में कोई कमी महसूस न हो और अपनापन लगे।
पाकिस्तान सरकार से भी मदद की अपील
अब्बासी कि कंपनी पाक सिटी रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम करती है। अब्बासी ने कहा कि, हमारे बोर्ड मेंबर्स ने तय किया कि अंजू उर्फ फातिमा को शहर में 10 मरला (272.251 वर्ग फीट) साइज का प्लॉट घर के लिए दिया जाए। इसके साथ ही पाकिस्तान में भारतीय महिला के दस्तावेजों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही उसे पाक स्टार ग्रुप नौकरी भी देगा और साथ ही घर बैठे सैलरी देगा। अब्बासी ने पाकिस्तानी सरकार से भी अंजू और नसरुल्ला की फैमिली को कानूनी मदद करने कि सिफारिश कि है।
बिजनेसमैन अब्बासी ने पाकिस्तान के दूसरे अमीर लोगों से भी अंजू को तोहफे देने को कहा है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी बहुत पैसे वाले लोग हैं इनको अंजू कि मदद के लिए आगे आना चाहिए।
Discussion about this post