नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने लगातार दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है।(petrol and diesel price increase hindi news) पेट्रोल की कीमत 3.13 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने की घोषण की है। शुक्रवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने जारी बयान में कहा कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आज रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी। पेट्रोल की कीमतों में बीते 15 दिन के भीतर 7.09 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं, डीजल के दाम 5.08 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 3.96 रुपए और 2.37 रुपए की बढ़ोतरी की थी।
बढ़ेगी महंगाई
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी करने के बाद महंगाई बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। डीजल महंगा होने से जहां एक ओर ढुलाई भाड़े में वृद्धि होगी, वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कॉस्ट में भी इजाफा होगा।
देश में अधिकांश माल की ढुलाई सड़क मार्ग से ट्रकों के जरिये होती है। ऐसे में डीजल महंगा होने से माल भाड़ा बढ़ना तय है। सब्जी, फल और दालें महंगी हो सकती हैं। इसके अलावा बसों का किराया भी बढ़ सकता है, जिससे आम जनता को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। पेट्रोल भी 3.13 रुपए प्रति लीटर महंगा होने से आम जनता पर खर्च का बोझ बढ़ गया है।
मई से पहले मार्च में बढ़ीं थी ज्यादा कीमतें
तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल को पेट्रोल के दाम 49 पैसा प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.21 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। 15 अप्रैल को पाक्षिक समीक्षा के दौरान सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 80 पैसा प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.30 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी।
गौरतलब है कि इससे पहले 9 मार्च को पेट्रोल के दाम 3.18 रुपए और डीजल के दाम 3.09 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। 16 फरवरी को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 82 पैसा और डीजल में 61 पैसा प्रति लीटर की वृद्धि की थी। इस साल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह तीसरी वृद्धि है।
महानगरों में अनब्रांडेड पेट्रोल और डीजल के दाम (रुपये प्रति लीटर) इस प्रकार हैं-
पेट्रोल
महानगर |
मौजूदा कीमतें |
नई कीमतें |
दिल्ली |
63.16 |
66.29 |
कोलकाता |
70.44 |
73.76 |
मुंबई |
70.84 |
74.12 |
चेन्नई |
66.08 |
69.45 |
डीजल
महानगर |
मौजूदा कीमतें |
नई कीमतें |
दिल्ली |
49.57 |
52.28 |
कोलकाता |
54.17 |
56.88 |
मुंबई |
56.87 |
59.58 |
चेन्नई |
52.76 |
55.47 |
You must be logged in to post a comment Login