मुंबई| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 241.75 अंकों की गिरावट के साथ 27,366.07 पर और निफ्टी 72.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,299.95 पर बंद हुआ। (indian stoke market hindi news, ) बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 167.72 अंकों की गिरावट के साथ 27,440.10 पर खुला और 241.75 अंकों या 0.88 फीसदी गिरावट के साथ 27,366.07 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,442.82 के ऊपरी और 27,131.44 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 67.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,305.40 पर खुला और 72.80 अंकों या 0.87 फीसदी गिरावट के साथ 8,299.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,322.20 के ऊपरी और 8,225.05 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 101.23 अंकों की गिरावट के साथ 11,216.65 पर और स्मॉलकैप 70.37 अंकों की गिरावट के साथ 11,610.44 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.11 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.02 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (2.55 फीसदी), वाहन (2.07 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.76 फीसदी), बैंकिंग (1.28 फीसदी) और बिजली (1.00 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।
You must be logged in to post a comment Login