गाजियाबाद। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) राकेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सर्वधर्म के साथ है और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।(ghaziabad latest news) उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति खुद को सपा कार्यकर्ता की तरह समझे। सपा शासन में किसी व्यक्ति के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। सपा का एक एक पदाधिकारी आगामी दिनों में सिलसिलेवार तरीके से क्षेत्र में निकलेगा और जनता तक सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करेगा। श्री यादव ने यह बातें पटेलनगर में अपने स्वागत समारोह में कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय और विकास सपा का मिशन है। लैपटॉप वितरण से लेकर साइकिल व कन्या विद्या धन तक सभी एक समान रूप से प्रत्येक जाति वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को दिए गए हैं, और आगे भी यह जारी रहेगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा का सामना करने से अन्य पार्टियां घबरा रही हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का संगठन में ऐसा ही स्वागत किया जाएगा, जैसा पार्टी कार्यकतार्ओं का किया जाता है। श्री यादव ने स्वागत कार्यक्रम के दौरान सपाईयों से स्पष्ट लहजे में कहा कि वह सरकार की नीतियों का जन जन में प्रचार करें और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान सुधन रावत,महानगर अध्यक्ष संजय यादव, सपा महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा शर्मा,विजय कौशिक, रविंद्र चौहान, इंद्रजीत टीटू, संतोष यादव, मधु चौधरी, मानसिंह यादव, अनिल चौधरी, समेत अनेक सपाई प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
You must be logged in to post a comment Login