गाजियाबाद। 7 अगस्त को लखनऊ में जनपद गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटों पर दावेदारी करने वालों सपाईयों को साक्षात्कार लेने वाली कमेटी पदाधिकारियों ने आॅल इज वेल का आश्वासन दिया है। (ghaziabad latest news) पांचों विधानसभा सीटों पर हुए साक्षात्कार में गठित कमेटी पदाधिकारियों ने दावेदारों से उनकी विधानसभा सीट का राजनैतिक समीकरण जाना और वह क्यों चुनाव लड़ना चाहतें हैं इसके बारे में बारिकी से अध्यन किया। साक्षात्कार के दौरान किसी दावेदार का नाम पूछ कर वापस कर दिया गया तो किसी दावेदार की पूरी कुंडली खंगाली गई और उससे पार्टी की गतिविधियों के बारे में सिलसिलेवार पूछा गया। मुरादनगर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 15 दावेदारों ने अपना साक्षात्कार कमेटी पदाधिकारियों को दिया है, वहीं साहिबाबाद विधानसभा सीट पर छह, लोनी सीट पर सिर्फ एक, शहर सीट पर छह दावेदारों व मोदीनगर विधानसभा सीट पर चार दावेदारों ने अपना साक्षात्कार वरिष्ठ सपाईयों को दिया है।
7 अगस्त को लखनऊ में पांचों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले सपा नेताओं के साक्षात्कार का कार्यक्रम तय किया गया था। सपाईयों की समीक्षा के लिए छह सदस्यों की एक कमेटी को भी गठित किया गया था। कमेटी में राज्यमंत्री कमाल अख्तर, कैबिनेट मंत्री कैलाश यादव, कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, प्रदेश महासचिव व राज्यमंत्री अरविंद सिंह गोप, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम व विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव को प्रमुख रूप से रखा गया था। साक्षात्कार कमेटी के समक्ष मुरादनगर विधानसभा सीट से महानगर अध्यक्ष संजय यादव, सयुश जिलाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, परवेज चौधरी, दिशांत त्यागी, प्रेमचंद गुप्ता, सोहन लाल त्यागी, देवेंद्र यादव, गजेंद्र प्रजापति, फारूख सैफी, आनन्द चौधरी अपना साक्षात्कार दिया। इसके अलावा साहिबाबाद विधानसभा सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, वीरेंद्र यादव, मनमोहन गामा, कपिल त्यागी, नीरज त्यागी, शेखर यादव आदि प्रमुख रहे। लोनी विधानसभा सीट से ईश्वर मावी ने अपना साक्षात्कार कमेटी पदाधिकारियों को दिया है। शहर विधानसभा सीट से सागर शर्मा, इंद्रजीत सिंह टीटू, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष पुष्पा शर्मा, ज्योति तिवारी, अजीमुद्दीन, जगत यादव ने अपना साक्षात्कार दिया है, इसके अलावा मोदीनगर विधानसभा सीट से रामआसरे शर्मा, केपी चौधरी, सोहन लाल त्यागी, प्रदीप शर्मा ने अपनी दावेदारी के साथ साक्षात्कार दिया है। पांचो विधानसभा सीटों पर दावेदारी करने वाले समस्त दावेदारों को साक्षात्कार कमेटी पदाधिकारियों ने आॅल इज वेल का आश्वासन दिया है।
किसी का नाम पूछा तो किसी दिया पूरा समय
जनपद गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटो पर कुल 32 दावेदारों के साक्षात्कार सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लिये। साक्षात्कार के दौरान कई दावेदारों से कमेटी के पदाधिकारियों ने सिर्फ नाम पूछा और बोल दिया कि सरकार की नीतियों का जन जन में प्रचार करें ताकि आगामी चुनाव में सपा एक बार फिर से सत्ता में आ सके। सिर्फ नाम पूछे जाने पर भी सपा नेता अपना टिकट पक्का मान रहे हैं और साक्षात्कार रूम से बाहर आने के बाद सेखिया भी हांकने से पीछे नहीं दिखे। इसके अलावा कई दावेदार ऐसे भी रहे, जिनसे कमेटी पदाधिकारियों ने लंबी मंत्रणा की और उनकी विधानसभा सीट से लेकर उनके बारे में बारिकी से बातचीत की। फिलहाल सभी दावेदार खुश हैं कि उन्हें पार्टी के नेताओं ने बुलाया और उनकी चुनाव लड़ने संबंधी इच्छा पूछी।
You must be logged in to post a comment Login