गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद जिला एक ऐसा क्षेत्र है जो दायित्वों के नाम पर भाजपा की अनदेखी का हमेशा शिकार रहा है, यहां से नेताओं को या तो प्रदेश या राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी जाती है, या फिर किसी मोर्चे या प्रकोष्ठ में शामिल कर खाना पूर्ति कर ली जाती है। (ghaziabad latest news) अतुल गर्ग जैसे कुछ विरले ही उदाहरण हैं, जिन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक बनकर जिम्मेदारी निभाई है, लेकिन उनके अलावा कोई अन्य किसी प्रकोष्ठ या मोर्चे के प्रदेश या राष्ट्रीय नेतृत्व में पहले पायदान पर स्थान नहीं बना पाया है। इन सब स्थितियों के बावजूद भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनना राजा वर्मा के लिए बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है। क्योंकि भाजपा में किसान मोर्चे को अहम तव्वजों दी जाती है और इस वक्त पार्टी के एजेंडे में किसान प्रमुखता से शामिल है। भाजपा मिशन 2017 को हासिल करने में जिला पंचायत चुनावों में हाथ अजमा रही है, जिसमें किसान मोर्चा का अहम रोल होने वाला है। ऐसे में इन सभी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश से राजा वर्मा का नाम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुनकर आना अपने आपमें बहुत बड़ी उपलब्धि उनके लिए व गाजियाबाद के लिए भी है।
खासतौर पर कहे तो इस उपलब्धि ने श्री वर्मा को जाट बिरादरी में प्रमुख चेहरा बनकर उभार दिया है। गाजियाबाद में ब्रजपाल तेवतिया , आशु वर्मा (राजा वर्मा के बड़े भाई), कृष्णवीर सिंह सिरोही, विरेंद्र सिरोही सरीखे कई मजबूत जाट चेहरे हैं। ऐसे में इन चेहरों के सामने राजा वर्मा को मिली इस उपलब्धि ने उन्हें कई मील आगे कर दिया है। भविष्य में अगर उन्हें मुरादनगर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा दिया जाये, तो कोई बड़ी बात नहीं होगी, क्योंकि पार्टी अपने मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पर दांव खेलने में कोई झिझक नहीं समझेगी। ऐसे में राजा वर्मा इस उपलब्धि को पाकर कई स्थानीय जाट नेताओं के लिए सिरदर्द बन गये हैं।
राजा वर्मा दो दशक से अधिक समय से भाजपा की राजनीति कर रहे हैं और भाजपा में रहते हुए उन्हें कई महत्तवपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, केंद्रीय भाजपा युवा मोर्चा में पदाधिकारी बनाये जाने के अलावा उत्तर प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी में सहसंयोजक के रूप में भी वर्तमान में कार्यरत हैं। इसके अलावा राजा वर्मा को पार्टी की ओर से कई जिलों का प्रभारी भी नियुक्त किया जा चुका है। अब भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद राजा वर्मा का कद एकाएक बढ़ गया है।
You must be logged in to post a comment Login