गाजियाबाद। जनपद की पांचों विधानसभाओं में निकाली जाने वाली साईकिल यात्रा का आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो रामगोपाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। (ghaziabad latest news) साईकिल यात्रा के शुभारंभ मौके पर श्री यादव ने कहा कि साईकिल यात्रा का संदेश जनता तक जाना चाहिए और जो प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है उसका संदेश भी जनता तक जाना चाहिए। सपा सरकार विकास कर रही है और विकास का खाका जो तैयार किया गया है उसे पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अथक प्रयास कर रहे हैं।
श्री यादव ने इस मौके पर सपाईयों से कहा कि वह मिशन 2017 को ध्यान में रखकर अपने प्रचार को गति देने का काम करें ताकि प्रदेश में दोबारा से सपा की सरकार बन सके। प्रो रामगोपाल यादव ने आज कौशाम्बी पहुंचकर सपाईयों की साईकिल रैली का शुभारंभ किया। साईकिल रैली कौशाम्बी से शुरू होने के बाद साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के अनेक हिस्सों से होती हुई वसुंधरा पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस मौके पर राज्यमंत्री राकेश यादव ने भी सपाईयों को सरकार की नीतियों का जमकर प्रचार करने की बातें कहीं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह निरंतर सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार व्यापक स्तर पर करें।
साईकिल रैली में महानगर अध्यक्ष संजय यादव, सयुश जिलाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद यादव, पूर्व महानगनर अध्यक्ष धर्मबीर डबास, प्रवीण ढाका, पवन मावी, रविंद्र चौहान, इंद्रजीत सिंह टीटू, सागर शर्मा, संजय बाली, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष पुष्पा शर्मा, महानगर अध्यक्ष रितू खन्ना, मधु चौधरी, राजदेवी चौधरी समेत अनेक सपाई प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
—————–
You must be logged in to post a comment Login