करंट क्राइम की खबर से शुरु हुई फेसबुक पर वार
ज्यादातर लोगों की पहली पंसद संजीव शर्मा, दूसरे नंबर पर मंयक गोयल के साथ समर्थक
अनुसूचित जाति की ओर से प्रदीप चौहान के समर्थन में उतरे लोग
गाजियाबाद। करंट क्राइम की ओर से 26 जुलाई के अंक में भाजपा महानगर अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारों की स्थिति को लेकर एक खबर प्रकाशित की गई थी। (ghaziabad hindi news) खबर प्रकाशित होने के बाद सोशल मीड़िया पर जैसे ही खबर को डाला गया तो महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी में उतरे नेताओं के समर्थन में देखते ही देखते सैकड़ो लाइक व कमेंट आये, जिसमें अपने अपने तरीके से दावेदारों के पक्ष में फेसबुक पर कमेंट किये गये।
फेसबुक पर चली इस जंग में सबसे अधिक समर्थक भाजपा नेता संजीव शर्मा के पक्ष में रहे, वहीं दूसरे नंबर पर मंयक गोयल को महानगर अध्यक्ष बनाये जाने की पैरवी फेसबुक पर उपस्थित लोगों ने की। वहीं तीसरे नंबर पर अजय शर्मा, चौथे नंबर पर पूर्व पार्षद प्रदीप चौहान के समर्थन में लोगों ने अपना पक्ष रखा, इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा प्रेम त्यागी का समर्थन भी किया गया।
वहीं इक्का दुक्का लोगों ने पूर्व पार्षद विजय मोहन, पूर्व महानगर अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह, सरदार सिंह भाटी, पूर्व पार्षद पवन गोयल, केके शुक्ला के नाम पर अपनी सहमति जताई। फेसबुक पर छिड़ी भाजपाईयों की इस जंग में कईयों की ओर से वर्तमान महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा को दोबारा से अध्यक्ष बनाये जाने की वकालत की।
करंट क्राइम की ओर से 26 जुलाई के अंक में भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के सभी संभावित दावेदारों के नाम प्रकाशित किये गये थे। खबर में मंयक गोयल, संजीव शर्मा, अजय शर्मा, प्रेम त्यागी, सरदार एसपी सिंह, सरदार सिंह भाटी, केके शुक्ला, विजय मोहन, पवन गोयल व प्रदीप चौहान को महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में दिखाया गया था।
महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में जितने दावेदारों की दावेदारी पेश की गई, उसे सोशल मीड़िया पर भी अपलोड किया गया। खबर सोशल मीडिया पर डालने के बाद अपने अपने पंसद के दावेदारों के पक्ष में भाजपाईयों एवं गैरभाजपाईयों के कमेंट आने शुरू हो गये। देखते ही देखते सोशल मीड़िया पर आने वाले कमेंट सौ के आंकडे को भी पार कर गया। करंट क्राइम को जो सौ से अधिक आंकडे मिले हैं उनमें सबसे अधिक कमेंट भाजपा नेता संजीव शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाये जाने के पक्ष में आये। इसके अलावा मंयक गोयल के पक्ष में भी सोशल मीड़िया पर लोगों द्वारा कमेंट किये गये। अजय शर्मा को भी कुछ लोगो ने नया महानगर अध्यक्ष बनाये जाने की वकालत की, वहीं प्रेम त्यागी को भी महानगर अध्यक्ष पद सौंपे जाने की पैरवी सोशल मीड़िया के माध्यम से की गई, साथ ही अन्य दावेदारों के पक्ष में भी लोगों ने अपनी राय साझा की।
एससी कोटे से अध्यक्ष बनाये जाने की आवाज हुई बुलंद
करंट क्राइम की ओर से महानगर अध्यक्ष पद पर अनुसूचित कार्ड खेले जाने को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसमें पूर्व पार्षद प्रदीप चौहान की दावेदारी को मजबूत बताया गया था। सोशल मीडिया पर अनुसूचित जाति के लोगों ने पूर्व पार्षद प्रदीप चौहान के समर्थन में आवाज को बुलंद किये जाने की वकालत की थी, और पार्टी के पूर्व इतिहास का हवाला देते हुए पूर्व पार्षद प्रदीप चौहान को महानगर अध्यक्ष बनाये जाने की मांग की, साथ ही वाट्सएप के माध्यम से भी प्रदीप चौहान को महानगर अध्यक्ष बनाये जाने की पुरजोर पैरवी की गई।
सोशल मीडिया पर भड़ास
सोशल मीड़िया पर भाजपाईयों व गैरभाजपाईयों ने कौन होगा भाजपा का नया महानगर अध्यक्ष पोस्ट पर अपनी कुंठा भी बाहर निकाली। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने वर्तमान संगठन पर जमकर तंज कसे तो कईयों ने गुटबाजी को बखूबी रूप से उठाया। कई पोस्ट ऐसी भी आई जिसमें गुटबाजी खत्म किये जाने की सिफारिश बड़े नेताओं से की गई और पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में पहल करने की आवाज बुलंद की।
You must be logged in to post a comment Login