गाजियाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हिमांशु गोयल को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, वहीं सचिन गोयल को जिला महामंत्री व युव जैन को जिला कोषाध्यक्ष व राहुल कुमार को युवा जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। (ghaziabad latest news) प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मेरठ मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार तेवतिया ने कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल निरंतर व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान श्याम गुप्ता, डाक्टर जयप्रकाश मिश्रा, योगेश गुप्ता, मनोज बैसोया, नरेंद्र चौधरी, शोभित मलिक, राहुल चौधरी, गौरव गर्ग, अशोक भारतीय आदि प्रमुख थे।
You must be logged in to post a comment Login