गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विभाग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। (bjp latest news) कार्यशाला में गाजियाबाद समेत हापुड़ जिले के सभी सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में उद्धघाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार निरंतर सभी वर्गो को साथ लेकर चल रही है और हर तबके के विकास को लेकर उच्च स्तरीय रणनीति तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार ने जनता से जो वायदा किया है उसे हर हालत में पूरा किया जायेगा।
कार्यशाला के मौके पर भाजपा के इतिहास के विकास के बारे में भाजपाईयों को अवगत कराया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत गाजियाबाद विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाजपाईयों को निरंतर केंद्र सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। गौरतलब है कि पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में छ: कार्यशाला होनी तय हुई हैं यह पश्चिमी छेत्र की अंतिम बैठक है। इन कार्यशालाओं में जो भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वो सभी मण्डल प्रशिक्षण वर्गों मे 24 घंटे का प्रशिक्षण देंगे। इन कार्यशालाओं से अब तक 40 हजार कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। सभी कार्यकतार्ओं को अब तक की केंद्र सरकार की उपलब्धि के बारे मे बताया। इस कार्यशाला में 150 कार्यकतार्ओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस अवसर पर सुनील बंसल,अनिल खेड़ा, आशु वर्मा (कार्यक्रम संयोजक), पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा, जिलाध्यक्ष नन्द किशोर गुर्जर,लज्जारानी गर्ग, जगदीश साधना, पूर्व पार्षद विजय मोहन, वीरेश्वर त्यागी, अजय शर्मा, अशोक गोयल समेत अनेक भाजपाई प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
You must be logged in to post a comment Login