Connect with us

उत्तर प्रदेश

साल 2023 में 55 थानों वाला हो जाएगा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद!

Published

on

35 से अधिक एसीपी स्तर के अधिकारियों को भी मिलेगी तैनाती
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को मजबूत और पहले से अधिक क्रियाशील बनाने के लिए साल 2023 के अंत तक गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत 55 थानों को चालू कर दिया जाएगा। वर्तमान में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत 23 थाने बने हुए हैं, जबकि 10 नए थानों को जल्द शुरू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
वहीं पुलिस के बेहद करीबी सूत्र बता रहे हैं कि गाजियाबाद के शहर, रूरल और ट्रांस हिंडन जोन में थानों की कुल संख्या 55 हो जाएगी। इसी के साथ गाजियाबाद में एसीपी स्तर के अधिकारियों की संख्या में भी इजाफा होगा। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत 25 से अधिक सर्किल भी होने के कयास लगाया
जा रहा है।
वर्तमान में कुल 9 सर्किल हैं। सर्किल बढ़ने के साथ ही यहां एसीपी स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती की जा सकती है जिसकी कुल संख्या 35 तक जा सकती है।
वर्तमान में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत एसीपी स्तर के 17 अधिकारियों के लिए पद सृजित किए गए हैं, जो साल 2023 के अंत तक बढ़कर 35 तक
पहुंच जाएंगे।
प्रभारी मंत्री के सामने उठा था थानों व सर्किल बढ़ाने का मुद्दा
बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री के रुप में पहुंचे, उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण के जिला मुख्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने उनको जानकारी दी थी कि गाजियाबाद कमिश्नरेट में लगातार थानों की संख्या बढ़ाने का कार्य चल रहा है। साल 2023 के अंत तक जिले के तीनों जोन को मिलाकर थानों की कुल संख्या 55 तक पहुंच सकती है।
वहीं एसीपी स्तर के अधिकारियों की संख्या भी शासन द्वारा 17 तय की गई की गई थी। जिससे भविष्य में बढ़ाया जाना है। वहीं एसीपी स्तर के अधिकारियों को तैनाती देने के लिए नए सर्किल वितरित किए जाएंगे।
सर्किल आॅफिसर पर रहेगा दो थानों का प्रभार !
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत 55 थानों को शुरू कर दिया जाएगा। तो प्रत्येक सर्किल आॅफिसर के अंतर्गत 2-2 थानों का सर्किल रहेगा। यह समीकरण सिटी से लेकर नदियापार और देहात के थानाक्षेत्रों में भी लागू होंगे। वहीं एसीपी स्तर के अधिकारियों के पास भी दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ली बड़ी गारंटी

Published

on

कहा-साधु संतों के आशीर्वाद से होली के बाद लोनी होगी अपराध मुक्त
वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)

गाजियाबाद। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर कई दिनों की खामोशी के बाद फिर से फॉर्म में आये हैं। उनके घर पर हरिद्वार से साधु संत आये हैं। शुक्रवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के घर पर साधु संतों का डेरा था। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने साधु संतों की सेवा की और बताया कि ये सभी साधु नाथ पंथ के साधु हैं और एक सप्ताह तक यानी महाशिवरात्रि तक लोनी में ही हवन करेंगे। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि इस हवन से लोनी में राक्षस प्रवृति के लोग, असुरी शक्तियां, भटकती आत्मायें सभी को तर्पण दिया जायेगा।
जिनकी हत्या हुई है और अकाल मौत को प्राप्त हुए हैं उनकी आत्मा की शांति के लिए भी तर्पण होगा। लेकिन जिन लोगों ने आपराधिक कृत्य किये हैं उनके नष्ट होने का आह्वान इस हवन में होगा। ये यज्ञ अपने आप में महत्वपूर्ण है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गारंटी ली कि आने वाली होली के बाद इस हवन के इफैक्ट दिखाई देंगे। लोनी गारंटी से अपराध मुक्त हो जायेगी। वैसे अभी भी पहले की तुलना में लोनी में क्राइम
कम है।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने यह कहकर अधिकारियों का ध्यान हिन्दी भवन में उस समय अपनी ओर खींचा जब उन्होंने कहा कि राम राज्य या तो लोनी में है या फिर अयोध्या
में है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

रैपिड रेल का उद्घाटन करने आ सकते हैं गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Published

on

वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)

गाजियाबाद। रैपिड रेल प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है और इस रूट पर रैपिड रेल का ट्रायल रन चल रहा है। बताया जाता है कि ट्रायल रन भी लगभग पूरा हो चुका है और स्टेशन का काम भी पूरा है। ये एक बड़ा प्रोजेक्ट है और केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के लोकसभा क्षेत्र में इसे एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। लोकसभा सांसद जनरल वीके सिंह ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट को लेकर केन्द्र सरकार में विशेष प्रयास किये और एक तरह से यह प्रोजेक्ट गाजियाबाद में लोकसभा सांसद जनरल वीके सिंह की देन कहा जा सकता है। अब गाजियाबाद ऐसा शहर हो गया है जहां रैपिड रेल जनता के लिए समर्पित की जानी है। सूत्र बता रहे हैं कि मार्च महीने में रैपिड रेल का उद्घाटन हो सकता है और इस बात की प्रबल संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैपिड रेल का उद्घाटन करने के लिए आ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि रैपिड रेल का उद्घाटन मार्च के महीने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा होगा। कयास ये भी लगाये जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गाजियाबाद आयेंगे तो वो रैपिड रेल का उद्घाटन साहिबाबाद से करेंगे या दुहाई स्टेशन को इसके लिए चुना जायेगा।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद कोर्ट में तेंदुए का अटैक, 10 जख्मी

Published

on

ढाई सौ लोगों ने किया रेस्क्यू, साढ़े 4 घंटे में पकड़ा गया हमलावर तेंदुआ

गाजियाबाद (करंट क्राइम)। बुधवार को करीब चार बजे गाजियाबाद कोर्ट की पुरानी बिल्डिंग में तेंदुए ने एंट्री करके सनसनी मचा दी। उसने यहां सीजीएम कोर्ट के बाहर जूते पॉलिश करने वाले एक व्यक्ति पर हमला किया और इसके बाद ताबड़तोड़ एक के बाद एक आठ से दस लोगों को अपना शिकार बनाया। तेंदुए के हमले से ना वकील बच सके, ना खाकी वाले और ना ही आम लोग। हमलावर तेंदुए ने कुल आठ लोगों को गंभीर रुप से जख्मी किया, जिसमें पांच घायलों को संजय नगर के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। तो वहीं तीन घायलों का यशोदा अस्पताल में उपचार किया गया। लगभग ढाई सौ से अधिक लोगों ने एक साथ रेस्क्यू करते हुए साढ़े 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा। वन विभाग की टीम ने पहले उसे बेहोश किया और फिर बाड़े में कैद कर उसे टीम अपने साथ ले गई है। रेस्क्यू में शुरूआत से ही वकील और पुलिस जुटी रही। इसके बाद सिविल डिफेंस और डीवीएफ से जुड़े लोगों ने भी मदद की। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर आॅफ पुलिस दिनेश कुमार पी, डीसीपी सिटी जोन निपुण अग्रवाल, एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव, कवि नगर थाना प्रभारी अमित काकरान और मधुबन बापूधाम थानाध्यक्ष डॉ. नीरज तोमर भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी विपिन कुमार और एसीएम निखिल ने भी कमान संभाले रखी। वन विभाग की ओर से मेरठ से भी टीम आई और रेस्क्यू टीम की कमान अशोक कुमार ने संभाली। लगभग साढ़े चार घंटे से अधिक गाजियाबाद कोर्ट परिसर पुरानी बिल्डिंग में तेंदुए को लेकर हाहाकार मचा रहा। तेंदुए ने एक के बाद एक लगभग 8 से 10 लोगों पर हमला किया। जिसमें से 8 घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया। करीब नौ बजे के बाद तेंदुए को बाढ़े में रखकर एंबुलेंस में उपचार के लिए ले जाया गया।
सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुआ तेंदुए का अटैक
सोशल मीडिया पर गाजियाबाद के कोर्ट परिसर में तेंदुए के घुसने और हमला करने ,उसे सीजीएम के कमरा नंबर-50 में बंद करने की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। साथ ही यह सूचना पूरे दिल्ली- एनसीआर में पहुंच गई थी। वहीं खबरिया चैनलों पर भी यह हमला जमकर प्रसारित किया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक अधिवक्ता द्वारा वहां का लाइव वीडियो प्रसारित किया जा रहा था। जिसमें तेंदुए ने अचानक से वकीलों पर हमला कर दिया वकीलों के हाथ में डंडे और फावड़ा भी नजर आ रहा था।
तेंदुए के खौफ का दिखा असर, आसपास घरों में कैद नजर आए लोग
तेंदुए का नाम सुनते ही लोगों को सर्दी के मौसम में भी गर्मी वाला एहसास हो गया और जगह-जगह तेंदुए की दहशत साफ नजर आ रही थी। कोर्ट परिसर में तेंदुए की खबर जैसे ही फैली तो राज नगर, आरडीसी, कवि नगर, राजनगर एक्सटेंशन, चिरंजीव विहार और गोविंदपुरम में लोगों ने घर से बाहर निकलने से तौबा कर ली। छोटे बच्चों को उनके माता-पिता और घर के बड़ों ने घरों में कैद रखा। इस दौरान सड़कों पर कई जगह सन्नाटा भी नजर आया, तो वहीं जिन जगहों पर शाम के वक्त अधिक चहल-पहल नजर आती थी वहां भी लोग कम देखे गए और घरों में कैद नजर आए।
पहले भी तेंदुए का राजनगर में रहा है खौफ
बुधवार को तेंदुए के खौफ का सीन कोई पहली बार नहीं था। इससे पहले भी राजनगर इलाके में दो बार तेंदुए के टेरर को देखा जा चुका है। गनीमत यह थी कि उसने किसी को जख्मी नहीं किया था। करीब 2 साल पहले जीडीए वीसी के राज नगर स्थित आवास में तेंदुए को देखा गया था। वहां पर उसने पहले माली व गार्ड पर हमला किया था।
फिर उसने राज नगर की राज कुंज सोसाइटी में पैर के निशान छोड़े थे। तो वहीं वह कई दिनों तक इंग्राहम स्कूल के पीछे जंगलों में भी नजर आया था। इसके बाद उसे करीब एक साल बाद एएलटी सेंटर के सामने वाली सर्विस रोड पर भी देखा गया था। जहां उसकी फोटो सीसीटीवी में भी आई थी फुटेज वायरल हुई थी। इसके साथ ही मुरादनगर और मसूरी में भी तेंदुए के हमले और जंगलों में नजारे सामने आते रहे हैं।
बीते दिनों भोजपुर थाना अंतर्गत सड़क पार करते वक्त ईस्टर्न पेरीफेरल-वे पर एक तेंदुए की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बता दें कि पिछले तीन सालों में लगभग गाजियाबाद जिले में 7 स्थानों पर तेंदुए को देखा गया है और उसके होने के वीडियो और फोटो सामने आए हैं।
तीन मिनट में 40 से ज्यादा किए गए तेंदुए के लिए फोन कॉल
करीब चार बजे के आसपास कोर्ट परिसर में तेंदुआ देखा गया। इसके बाद उसने एक पुलिस वाले पर हमला किया और कुछ ही देर में ताबड़तोड़ 8 से 10 लोगों पर तेंदुए का अटैक हो गया। तेंदुए के अटैक की सूचना को डायल- 112 पर सूचना दी गई, तो वहीं वन विभाग के अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के पास भी तेंदुए के विषय में फोन कॉल किए गए। वहीं वन विभाग के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया है कि जैसे ही उनको चार बजे के आसपास सूचना मिली थी, तो मेरठ वन विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया था, जो करीब 5:15 बजे के बाद कोर्ट परिसर पहुंच गई थी और अपना रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था। पूरा आॅपरेशन रात करीब नौ बजे के बाद पूरा हो सका है।

Continue Reading

Trending

%d bloggers like this: