गाजियाबाद। सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं को एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा सम्मानित किया गया है। सुंदरदीप ग्रुप आॅफ इंस्टीटयूशन के 16 छात्र छात्राओं को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं प्रदेश राज्यपाल राम नाइक ने सम्मानित किया है।
कालेज की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंजू सक्सेना ने बताया है कि सुंदरदीप ग्रुप आॅफ इंस्टीटयूशन की मीत फौतवार, सोम्या, प्रिया राठी, नीति नेगी, नितेश कुमार कनौजिया, अर्पिता राय, शगुन सहाय, रजत सिंह, कुशाग्र सिंहल, पल्लवी शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, शिखर अग्रवाल, अपूर्वा श्रीखण्डे, अशिता बत्रा, कोमल खारी, प्रशांत शर्मा को एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है।
छात्र छात्राओं के कालेज आगमन पर स्वागत किया गया। कॉलेज के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल ने भी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मनोकामनाएं की हैं।
You must be logged in to post a comment Login