शहीद मेजर मोहित शर्मा के घर से मिट्टी लेकर कलश में भरी
गाजियाबाद, करंट क्राइम : भारतीय जनता पार्टी ने मेरी माटी, मेरा देश अभियान की शुरूआत की। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद में मौजूद रहे।
मोहन नगर स्थित कार्यक्रम में शामिल हुए, तो इससे पूर्व उन्होंने राजेंद्र नगर में रहने वाले शहीद मेजर मोहित शर्मा के घर पहुंच कर वहां से कलश में मिट्टी ली और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और पुलिस के अफसर के बलिदान को याद करेगी। उनके मौहल्ले में उनके नाम के शिलापठ लगाए जाएंगे और उनका सम्मान सदैव किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर सीधे तौर पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष को परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता है। लालू प्रसाद यादव को तेजस्वी यादव की चिंता है, तो अखिलेश यादव को डिंपल यादव की फिक्र है। उन्होंने कहा सोनिया गांधी को राहुल गांधी की चिंता सता रही है। जेपी नड्डा ने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा तो, ममता बनर्जी को भी परिवारवाद से घिरी हुई करार दिया है। उन्होंने कहा कि लालू और राबड़ी देवी चारा घोटाले में जेल से छूटे हैं, तो नेशनल हैरॉर्ड केस में मम्मी और बेटा भी बेल पर हैं। मनीष सिसौदिया को तो आप जानते ही होंगे, अरविंद केजरीवाल को आजकल नींद नहीं आती है। यह सब विपक्ष के लोग अपने को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। कर्नाटक में मुस्लिम कोटा बनाने की बात की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभक्ति का जज्बा, प्रेम और राष्ट्र भक्ति व समर्पण भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और सदस्य में रहता है। यह संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश अभियान हर घर, पंचायत और हर ब्लॉक पर चलाया जाएगा। शहीदों और देश के लिए अपनी जान गंवाने वालों के हर ब्लॉक में शिलापट लगे होंगे, तो उन्होंने शहीद मोहित मेजर शर्मा द्वारा जिस प्रकार से कुपवाड़ा में दुश्मनों को छक्के छुड़ाने का काम किया था, उसका भी जिक्र किया। नड्डा ने कहा कि शहीद और बलिदानियों का भाजपा ने हमेशा सम्मान किया है। उन्होंने कहा हम केवल मिट्टी ही नहीं चावल के दो दाने भी मांग रहे हैं।
नेशनल वॉर की अमृत वाटिका में सजेंगे 7500 कलश
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को गाजियाबाद में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को मोहन नगर स्थित कृष्ण इंजीनियरिंग कॉलेज में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लगभग 8000 कलश देशभर से एकत्रित किए जाने हैं। जिसमें 7500 कलश नेशनल वॉर मैमोरियल में बनाई जाने वाली अमृत वाटिका में लगेंगे। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी हर घर शपथ दिलाएगी और युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनाकर इसे एक ऐतिहासिक इवेंट के रूप में हर घर तक पहुंचाया जाएगा।
2047 का भाजपा ने रखा है लक्ष्य, विकसित राष्ट्र के रूप में देश की बने पहचान
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरान भाजपा की केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे अभियानों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि 2047 की सुबह का जब सूरज हो तो भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल हो चुका हो। उन्होंने कहा 9 सालों में भारत 11वें पायदान पर था और ब्रिटेन को भी मात देते हुए भारत की अर्थव्यवस्था पांचवी अर्थव्यवस्था के रूप में पहुंच गई है। उत्पादन के क्षेत्र में भी भारत ने बेहतर प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिस आॅटोमोबाइल क्षेत्र में कभी जापान का डंका बचता था, अब भारत भी उसमें पीछे नहीं है। भारत की पहचान चारों तरफ तेजी के साथ बढ़ रही है।
अब मोबाइल है मेड इन इंडिया, एप्पल भी बनता है भारत में
जेपी नड्डा ने कहा कि जो लोग भारत की अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते थे और कहते थे कि यहां के युवा और वैज्ञानिक कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बीते दिनों चंद्रयान की सफलता बता रही है। साथ ही शनिवार को इस मौके पर उन्होंने एल-वन जो इसरो द्वारा भेजा गया है उसके लिए भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब मोबाइल इंडियन हंै। पहले चीनी बाजार का कब्जा था और अब एप्पल भी भारत में बनना शुरू हो गया है।
रेलवेज, एयरवेज और मोटोरवेज है विकसित भारत के लक्ष्ण
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष जहां देश की जनता और अन्य लोगों को गुमराह कर रहा है, तो ध्यान रखें कि जेवर एयरपोर्ट प्रगति का नया केंद्र बनेगा और यह एशिया का नंबर एक का एयरपोर्ट होगा। उन्होंने कहा भारत आज रेलवेज, एयरवेज और मोटोरवेज में विकसित देश की तरह आगे बढ़ रहा है। 2047 के बाद भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपना मुकाम हासिल करेगा। उन्होंने एल-वन लांच होने पर इसरो की टीम को बधाई भी दी।
शहीद मेजर मोहित शर्मा के घर से ली मिट्टी, बताया परिवार है बलिदानी
भारतीय जनता पार्टी के अभियान मेरी माटी, मेरा देश के तहत जेपी नड्डा राजेंद्र नगर स्थित शहीद मेजर मोहित शर्मा के घर पहुंचे। कलश में मिट्टी ली और देश के लिए शहीद हुए मोहित शर्मा के समर्पण की बात भी बताइ। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी 1978 को पैदा हुए मोहित शर्मा 1995 में एनडीए के जरिए सेवा में भर्ती हुए थे। एनडीए में मोहित को बेस्ट बटालियन कैबिनेट चुना गया था। 21 मार्च 2009 को मेजर मोहित शर्मा की पोस्टिंग कुपवाड़ा में थी। एक मुठभेड़ में उन्होंने दो आतंकवादियों को ढेर किया और अपने दो साथियों की जान बचाई और इस दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सड़क और मेट्रो स्टेशन का नाम भी शहीद मेजर मोहित शर्मा के नाम पर रखा। साल-2012 में गाजियाबाद की एक सड़क का नाम रखा गया था। इसके बाद साल-2019 में राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन का नाम शहीद मेजर मोहित शर्मा मेट्रो स्टेशन रखा गया। साल-2021 में गाजियाबाद की करणगेट चौकी व चौराहे पर मोहित शर्मा की एक प्रतिमा लगाई गई। जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। जिस वक्त बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मेजर मोहित शर्मा के घर पहुंचे। इस दौरान उनके पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा, भाभी सुरभि और परिजन तुषार ने मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत कलश और मिट्टी भी उन्हें सौंपी।
संगठन की पीठ थपथपा गए, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंच से सबसे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के संगठन ने इतने कम समय में इतना बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया है। यह संगठन की ताकत को दशार्ता है। इस दौरान मंच पर भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, पप्पू पहलवान, डिप्टी मेयर राजीव शर्मा, मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, प्रभारी मंत्री अमित वाल्मीकि ,सुनील राय, सांसद जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, संजय राय, महापौर सुनीता दयाल ,विधायक साहिबाबाद सुनील शर्मा, शहर विधायक अतुल गर्र्ग और मुरादनगर से विधायक अजीतपाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित कई प्रमुख भाजपा नेता मंच पर उपस्थित रहे।
यह भी रहे उपस्थित :
संगठन मंत्री सुनील बंसल , सांसद जनरल वीके सिंह सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया , महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, एमएलसी सुरेश कश्यप, पार्षद राहुल शर्मा, भक्तिसिंह, आनंद रावत, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व मेयर आशु वर्मा, पार्षद सचिन डागर, राजेश्वर प्रसाद, विजय मोहन, राजा वर्मा, सरदार सिंह भाटी, कालीचरण पहलवान, पार्षद राजकुमार भाटी, पार्षद सत्येंद्र चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, गौरव सोलंकी, प्रवीण भाटी, पार्षद रामनिवास बंसल, पूर्व दर्जा प्राप्तमंत्री बलदेव राज शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, अशोक गोयल, अमरदत्त शर्मा, अनिल सांवरियां, गौरव गर्ग, अनुज मित्तल, शिवम शर्मा ,सुनील यादव, पार्षद मदन राय, पार्षद प्रतिमा शर्मा, गोपाल अग्रवाल, पार्षद राहुल शर्मा, पूर्व पार्षद हेमलता शर्मा, आलोक शर्मा, राजीव शर्मा, राजेश त्यागी, सुशील गौतम प्रतीक माथुर उपस्थित रहे।
Discussion about this post