Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

जनरल वीके सिंह से मुलाकात के बाद भगवा कमांडर का मिशन आशीर्वाद हुआ कम्प्लीट

जनरल वीके सिंह से मुलाकात के बाद भगवा कमांडर का मिशन आशीर्वाद हुआ कम्प्लीट

You might also like

ghaziabad aciidnt

Ghaziabad News : तेज रफ्तार ने ले ली मासूम की जान, अचानक सड़क पर आने से हुआ हादसा

December 1, 2023
G20 राष्ट्र कब क्रिप्टो मुद्रा के मार्गनिर्देश को अपनाएंगे?

G20 राष्ट्र कब क्रिप्टो मुद्रा के मार्गनिर्देश को अपनाएंगे?

November 27, 2023

गाजियाबाद (करंट क्राइम)। भगवागढ़ में उनके रिपीट होने के बाद से ही आॅपरेशन आर्शीवाद चल रहा था। भगवा कमांडर संजीव शर्मा की पद पर फिर से ताजपोशी के बाद जहां उनके समर्थक गरम जोशी में बधाई दे रहे हैं। वहीं संजीव शर्मा पूरी सौम्यता के साथ नई पारी के लिए सभी से आर्शीवाद ले रहे हैं। संजीव शर्मा ने महानगर अध्यक्ष पद पर वापसी के बाद सभी से मुलाकात की। ये एक राजनैतिक शिष्टाचार भी है और संजीव शर्मा ने ये एक नई सौहार्द परम्परा भी शुरू की है। उन्होंने मेयर सुनीता दयाल से मुलाकात की और उनका आर्शीवाद लिया। संजीव शर्मा ने राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल से मुलाकात की और उनका भी शुक्रिया व्यक्त किया। उन्होंने शहर विधायक अतुल गर्ग से मुलाकात की और पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप से संजीव शर्मा ने मुलाकात की। मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी से मिले और साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा से मिले। संजीव शर्मा ने महानगर अध्यक्ष बनने के बाद सभी विधायकों का आभार व्यक्त किया। यहां सबसे खास बात ये रही कि संजीव शर्मा ने एमएलसी दिनेश गोयल से मुलाकात की। अब जब उन्होंने सभी से मुलाकात की और आभार व्यक्त किया तो यहां उस चेहरे को लेकर जबरदस्त चर्चा थी जिस चेहरे से उनके ट्यूनिंग ऐरर की बात कही गई थी। ये चेहरा लोकसभा सांसद केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का है। हालांकि संजीव शर्मा ने अध्यक्ष बनते ही सबसे पहले इसी बात को स्पष्ट किया था। उन्होंने करंट क्राइम से कहा था कि जनरल वीके सिंह हमारे नेता हैं। वह हमारे अभिभावक हैं और उन्हीं के नेतृत्व में गाजियाबाद में चुनाव लड़ा जायेगा। संजीव शर्मा ने लोकसभा सांसद जनरल वीके सिंह से किसी भी प्रकार के ट्यूनिंग ऐरर की बात को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने जनरल साहब को सर्वमान्य नेता बताया और बुधवार को जब संजीव शर्मा राजनगर में जनरल वीके सिंह के आवास पर पहुंचे तो ये माना गया कि आॅपरेशन आर्शीवाद कम्पलीट हो गया है। संजीव शर्मा राजनगर स्थित लोकसभा सांसद जनरल वीके सिंह के निवास पर पहुंचे। उनके साथ कार्यकर्ता मौजूद थे और संजीव शर्मा ने सांसद आवास पर पहुंचकर सबसे पहले आभार व्यक्त किया और फिर उन्होंने जनरल वीके सिंह का आर्शीवाद लिया। यहां सबसे खास बात ये रही कि जनरल वीके सिंह ने भी संजीव शर्मा को आर्शीवाद भी दिया और उनकी पीठ भी थपथपाई। बुधवार को इस तरह से भगवा कमांडर संजीव शर्मा का आॅपरेशन आर्शीवाद जनरल आवास पर खास आर्शीवाद के साथ सम्पन्न हुआ। एक सुंदर तस्वीर दिखाई दी और जिन रिश्तों को लेकर ये लग रहा था कि खटास है। उन रिश्तों में बुधवार को मिठास दिखाई दी। संजीव शर्मा ने बड़ा दिल दिखाया और यहां जनरल वीके सिंह ने भी अपने स्रेह और आर्शीवाद से संजीव शर्मा तथा पूरी भाजपा टीम को अभिभूत किया।

ADVERTISEMENT
Share234Tweet146Pin53
Previous Post

2024 को लेकर जनरल वीके सिंह ने कर दिया ओपन एलान

Next Post

रणबीर कपूर का 41वां जन्मदिन

Ravindra Sharma

Ravindra Sharma

Related Stories

ghaziabad aciidnt

Ghaziabad News : तेज रफ्तार ने ले ली मासूम की जान, अचानक सड़क पर आने से हुआ हादसा

by rajesh
December 1, 2023
0

Ghaziabad News : एक बच्चे के अचानक सड़क पर आने से हुआ एक बड़ा हादसा। यह घटना गाजियाबाद में सिकरोड...

G20 राष्ट्र कब क्रिप्टो मुद्रा के मार्गनिर्देश को अपनाएंगे?

G20 राष्ट्र कब क्रिप्टो मुद्रा के मार्गनिर्देश को अपनाएंगे?

by rajesh
November 27, 2023
0

जी20 देश कब अपनाएंगे क्रिप्टो रोडमैप? भारतीय वित्त मंत्री ने अपडेट दी निर्मला सीतारमण ने कहा कि जी20 ने क्रिप्टो...

Kidnapped teenager

kushinagar : अगवा किशोर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई , उसकी लाश श्मशान घाट के पास झाड़ियों में सात दिन बाद मिली।

by rajesh
November 27, 2023
0

पिपराइच थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के राजू प्रसाद (17) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारों ने...

noida crime

नोएडा एसओजी पर मसौता में हमला, पुलिसवालों की गन्नों से सुताई, कार भी तोड़ी गई।

by rajesh
November 27, 2023
0

गाजियाबाद के मसूरी में हुए मोबाइल लूट के मामले में, रविवार दोपहर करीब तीन बजे, दबिश देने के लिए आई...

Next Post
रणबीर कपूर का 41वां जन्मदिन

रणबीर कपूर का 41वां जन्मदिन

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.