राष्टÑभक्ति का भगवा फंडा अब भाजपा लगाएगी हर घर पर झंडा

बूथ से लेकर शक्ति केंद्र तक तैयार होगी कार्यकर्ताओं की टीम
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रशासन तिरंगा महोत्सव मना रहा है और 11 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत महानगर के सभी प्रतिष्ठानों पर और घरों पर तिरंगा लहराया जाएगा। प्रशासन की ओर से सभी एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी की गई है। सिविल डिफेंस के चीफ ललित जायसवाल की ओर से बेहद रियायती दरों पर तिरंगा बिक्री का सेंटर कविनगर रामलीला मैदान में बनाया गया है। वहीं अपनी लोकसभा वाली तैयारी में जुटी भाजपा इस कार्यक्रम को लेकर लोक सेवकों से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं पर भरोसा कर रही है। भाजपा की टीम ने तिरंगा थीम को अपने हाथ में ले लिया है। सूत्र बताते हैं कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम से राष्टÑभक्ति जागृत करने वाले इस कार्यक्रम को झंडे वाले फंडे के साथ भाजपा लेकर आ रही है। अब शासन से मिले निर्देश पर प्रशासन जहां तिरंगा फहरायेगा वहीं तिरंगा वाली थीम को अब नेशनल फलैग के साथ भगवा सैलाब लेकर आयेगा। सूत्र बताते हैं कि भाजपा कार्यकर्ता 15 अगस्त से पहले ही हर घर पर झंडा लगायेंगे। इसके लिए भाजपा संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है और पार्टी कार्यालय पर झंडे भी आ चुके हैं। बाकायदा टीम बनाकर, टोली बनाकर भाजपा गली गली , घर घर जाकर तिरंगा फहरायेगी।
शक्ति केन्द्र से जारी होगी हर घर तिरंगा की पूरी थीम
भाजपा ने हर घर तिरंगा लगाने का काम प्रशासन से अपने हाथ में ले लिया है। प्रशासन अपना काम करेगा और भाजपा संगठन अपना काम करेगा। भाजपा इस कार्यक्रम के लिए किसी एनजीओ पर नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा करके चल रही है। उसके पास अपने झंडे है और अपने कार्यकर्ता। इसके लिए बाकायदा थीम आ गयी है। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कार्यालय से कई ट्रक झंडे रवाना हो चुके हैं। 180 शक्ति केन्द्र बनाये गए हैं। इन शक्ति केन्द्रों की स्थापना भी बूथ के आधार पर की गई है। भाजपा बूथ के जरिये तिरंगे को लेकर हर घर तक पहुंचेगी। 15 बूथों का एक शक्ति केन्द्र बनाया गया है। हर शक्ति केन्द्र पर दो भाजपा कार्यकर्ताओं की डयूटी लगायी जाएगी। जितने बूथ पर घर है उन सभी घरों में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे और ध्वज लगायेंगे।
प्रभारी से लेकर चालीस कार्यकर्ताओं की टोली संभालेगी कमान
हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाजपा की एंट्री हो चुकी है। ये एंट्री पूरे प्लान के साथ है और जहां भाजपा तिरंगे के जरिये बूथ तक आयेगी और बूथ से वो मतदाता के घर जाएगी। राष्टÑीय ध्वज के साथ वो देश भक्ति का संदेश देते हुए खुद झंडे लगाकर एक बड़ा संदेश मतदाता को देकर आयेगी। भाजपा की एंट्री ऐसे ही नहीं हुई है बल्कि पूरा कार्यक्रम तय हुआ है। शक्ति केन्द्रों के प्रभारी बनाये जाएंगे और 15 बूथों पर एक शक्ति केन्द्र होगा। चालीस कार्यकर्ताओं की टोली शक्ति केन्द्र के लेकर बूथ तक काम संभालेगी। दो संयोजक भी इस कार्यक्रम के बनाये गये हैं। आजादी के अमृत महोत्सव से लेकर हर घर तिरंगा में भाजपा राष्टÑवाद के नए संदेश के साथ आ चुकी है।
What's Your Reaction?






