Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपने जज्बातों को किया करंट क्राइम से साझा

बोले जनरल साहब का रूतबा बहुत बड़ा और अनिल अग्रवाल उपलब्ध रहने वाले जनप्रतिनिधि

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपने जज्बातों को किया करंट क्राइम से साझा

वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)
गाजियाबाद।
भगवागढ़ के माननीय एक दूसरे की शान में जमकर कसीदे पढ़ते है। जब भी मौका मिलता है एक दूसरे को महान बताते हैं। शहर विधायक अतुल गर्ग ने बीते दिनों अपने अंदाज में माननीयों की तारीफ की थी और अब पूरे देश में रिकार्ड वोटों से जीते साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने भगवागढ़ के माननीयों की तारीफ में अपने शब्दों के जरिए बताया। उनकी तारीफ के दायरे में सभी विधायक आये, मेयर आयीं और उन्होंने राज्यसभा सांसद से लेकर लोकसभा सांसद की प्रशंसा की। खास बात ये है कि सबसे अलग हटकर उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल का नाम लिया और उनकी तारीफ करते हुए उन्हें सभी प्रतिभाओं से सम्पन्न बताया।
जनरल वीके सिंह का सरकार में बहुत बड़ा है रूतबा
(करंट क्राइम)। लोकसभा सांसद तथा केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को लेकर साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि वह हमारे माननीय सांसद हैं। केन्द्र सरकार में मंत्री के रूप में उनका बहुत बड़ा रूतबा है। वो हमसे बहुत बड़े हैं। पार्टी के स्टार प्रचारक हैं।

अनिल अग्रवाल अच्छे जनप्रतिनिधि हमेशा रहते हैं उपलब्ध
(करंट क्राइम)। राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल को लेकर साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपने दिल के उद्गार रखे। उन्होंने कहा कि अनिल अग्रवाल बहुत अच्छे जनप्रतिनिधि हैं, हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं। राज्यसभा सांसद होकर वो पूरी लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। बाहर भी सक्रिय रहते हैं और सबसे बड़ी बात ये है कि वो अपने यहां आने वाले लोगोें का काम पूरी हमदर्दी के साथ करते हैं, बात सुनते हैं। दिल्ली में भी सक्रिय रहते हैं। जब करंट क्राइम ने सुनील शर्मा से पूछा कि आप अनिल अग्रवाल को भविष्य की राजनीति में कहां देखना चाहते हैं तो सुनील शर्मा ने कहा कि राजनीति में उन्हें कहा जाना है ये सपने वही देखेंगे और क्या बनना है ये भी उन्हें तय करना है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। भगवान उन्हें तरक्की दे।

You might also like

Fire Breaks out Delhi's Mukharjee Nagar Girls PG

दिल्ली: मुखर्जी नगर में सिग्नेचर अपार्टमेंट Girls PG में आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

September 27, 2023
Ghaziabad Pet Dog Rules

गाजियाबाद में पाल रहे है कुत्ता तो जान ले ये नए नियम, बढ़ी फीस के साथ एफिडेविट अनिवार्य

September 27, 2023

अतुल गर्ग शानदार वक्ता और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता
(करंट क्राइम)। शहर विधायक अतुल गर्ग की तारीफ करते हुए विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि अतुल गर्ग बहुत शानदार वक्ता हैं। बात को बेहद अच्छे तरीके से प्रस्तुत करते हैं। हाल ही में उन्होंने जी-20 समिट में केन्द्र के राज्यमंत्रियों द्वारा दूसरे देशों के राष्टÑाध्यक्षों का स्वागत करने की बात को बड़े सधे अंदाज में रखा। प्रधानमंत्री की तारीफ की और बताया कि कैसे उन्होंने जी-20 समिट में राज्यमंत्रियों का कद बढ़ाया है। सुनील शर्मा ने कहा कि अतुल गर्ग अच्छे वक्ता के साथ-साथ पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। मेरे राजनीतिक मित्र हैं। खाना बनाने और खाना खिलाने के शौकीन हैं। मेहमान नवाजी उनके स्वभाव में है। मैं चाहता हूं कि हमारा उनका साथ बना रहे।
अजीत पाल त्यागी मेरे छोटे भाई और इस शब्द में सब कुछ समाहित
(करंट क्राइम)। मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी को लेकर साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि अजीत पाल त्यागी मेरे छोटे भाई हैं और इसी शब्द में सबकुछ समाहित है। इस भाव को वो समझ सकते हैं, मैं समझ सकता हूं और राजनीति में वो ऊंचाईयां हासिल करें, ऐसी शुभकामनाएं देता हूं।
नन्द किशोर गुर्जर लगातार लोनी से विधायक बने और सरकार में मंत्री
(करंट क्राइम)। लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर की प्रशंसा करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि नन्द किशोर गुर्जर हमारे क्रान्तिकारी भाई हैं। जुझारू संघर्षशील हैं और मेरी कामना है कि वह लोनी से लगातार विधायक बनें और सरकार में मंत्री बने। राजनीति में मुकाम हासिल करें।
सुनीता से है आशा महानगर स्वच्छता में आये नंबर वन
(करंट क्राइम)। सुनीता दयाल को लेकर सुनील शर्मा ने कहा कि वह पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं। वह महानगर की प्रथम नागरिक हैं, महापौर हैं। वह प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। मेरी यही आशा है कि मेयर सुनीता दयाल के नेतृत्व में उनके मार्गदर्शन में शहर तरक्की करें। स्वच्छता अभियान में नंबर वन आये।
एमएलसी दिनेश गोयल बहुत ही भले आदमी और बड़े व्यापारी
(करंट क्राइम)। एमएलसी दिनेश गोयल के कॉलेज पर पकौड़े वाली दावत के बाद जब उन्हें लेकर चर्चा हुई तो विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि मिर्ची के पकौड़े थे तो मिर्च लगनी स्वभाविक थी। उन्होंने कहा कि एमएलसी दिनेश गोयल बहुत ही भले आदमी हैं। वो व्यापारी हैं उनका बड़ा कारोबार है, बड़ा एम्पायर है। उनके कई कॉलेज हैं और वह एक बड़े व्यापारी हैं।
जिसके पास बैठे नरेन्द्र कश्यप उसे हो जाये डायबिटीज
(करंट क्राइम)। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप की प्रशंसा करते हुए विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि बेहद मधुर स्वभाव के इंसान हैं। जिसके पास वे थोड़े दिन बैठ लें तो उसे डायबिटीज हो जाये। बेहद सौम्य और विनम्र जनप्रतिनिधि हैं।
संगठन अध्यक्ष का है बड़ा स्कोप और भविष्य की बड़ी होप
(करंट क्राइम)। भगवा कमांडर के नाम से प्रसिद्ध महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के बारे में अपनी राय रखते हुए विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि महानगर अध्यक्ष के रूप में वह बहुत बढ़िया कप्तान हैं। कुशलतापूर्वक संगठन चलाया है और तभी संगठन ने उन्हें रिपीट किया है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। करंट क्राइम ने जब पूछा कि उज्जवल भविष्य में क्या बनने की कामना की है तो यहां सुनील शर्मा ने अध्यक्षी और विधायकी के सवाल को मोड़ते हुए कहा कि उनके पास एक बहुत बड़ा स्कोप है और उससे बड़ी होप है। राजनीति में अपार संभावनाएं हैं।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल में छुपी हैं सारी प्रतिभाएं
(करंट क्राइम)। सुनील शर्मा ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल के लिए कहा कि वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी नेता हैं। उनके व्यक्तित्व में सारी प्रतिभाएं छुपी हैं। बेहद परिश्रमी हैं और हमेशा एक्टिव रहते हैं। उनकी माताश्री गाजियाबाद की प्रथम महिला मेयर रहीं है। उनके परिवार का एक अलग और प्रभावशाली प्रोफाईल है। उनकी माता मेयर रहीं है और ऐसे में उनको कुछ बड़ा मिलना चाहिए।
मुझे जो कुछ मिला वो सब है महादेव की कृपा
(करंट क्राइम)। विधायक सुनील शर्मा ने अपने बारे में भी करंट क्राइम से अपने विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि मैं ये मानता हूं कि मुझ पर महादेव की कृपा हैं। मुझे जो कुछ भी मिला है उसे मैं अपना पुरूषार्थ नहीं मानता। बल्कि ये महादेव की कृपा है। जो भी सम्मान मिला है मैं उससे संतुष्ठ हूं। पार्टी ने मुझे चार बार चुनाव लड़ने का मौका दिया है। तीन बार मैं चुनाव जीता हूं। पूरे देश में रिकार्ड वोटों से चुनाव जीतकर विधायक बना हूं। मंत्री या सांसद बनना मेरे हाथ में नहीं है। यह पार्टी को तय करना है। मुझे पार्टी ने सबकुछ दिया है और मुझे किसी बात का असंतोष नहीं है।

Share234Tweet146Pin53
Previous Post

भगवा कमांडर की टीम में कौन सा चेहरा बनेगा महामंत्री

Next Post

त्यौहारी सीजन और बदलता मौसम बढ़ाएगा चोरियों का ग्राफ

Ravindra Sharma

Ravindra Sharma

Related Stories

Fire Breaks out Delhi's Mukharjee Nagar Girls PG

दिल्ली: मुखर्जी नगर में सिग्नेचर अपार्टमेंट Girls PG में आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

by mayank
September 27, 2023
0

दिल्ली के मुखर्जी नगर से एक डराने वाली खबर आ रही है। मुखर्जी नगर के एक गर्ल्स पीजी में आग...

Ghaziabad Pet Dog Rules

गाजियाबाद में पाल रहे है कुत्ता तो जान ले ये नए नियम, बढ़ी फीस के साथ एफिडेविट अनिवार्य

by mayank
September 27, 2023
0

गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद में कुत्तो के काटने से बढ़ रही घटनाओं के बीच जिला प्रशासन की नींद खुली है। गाजियाबाद...

एशियाई खेल 2023 अपडेट: दो स्वर्ण के साथ, भारत के निशानेबाजों ने चौथे दिन सात पदक जीते

एशियाई खेल 2023 अपडेट: दो स्वर्ण के साथ, भारत के निशानेबाजों ने चौथे दिन सात पदक जीते

by rajesh
September 27, 2023
0

2023 एशियाई खेलों में, भारतीय शूटर सिफ्ट कौर समरा ने व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन प्रतियोगिता में सुनहरे दांव...

madhya pradesh 12 year old girl raped walking on street half naked shooed away

मध्य प्रदेश: बलात्कार के बाद अर्धनग्न और लहूलुहान घूमती रही 12 वर्षीय लड़की, मदद मांगी तो भगा दिया गया

by mayank
September 27, 2023
0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार को एक 12 साल की लड़की अर्धनग्न और लहूलुहान हालत में सड़कों पर घूमती...

Next Post
त्यौहारी सीजन और बदलता मौसम बढ़ाएगा चोरियों का ग्राफ

त्यौहारी सीजन और बदलता मौसम बढ़ाएगा चोरियों का ग्राफ

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.