बेंगलुरू| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेंगलुरू नगर निगम चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर ली है, जबकि राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। (bangalore elections news) अधिकारियों के मुताबिक, कुल 198 वार्डो में से 196 वार्डो के चुनाव परिणाम आ चुके हैं, जिसमें भाजपा को 88 सीटों पर जीत मिली है और 11 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस के खाते में अब तक 71 सीटें गई हैं और पांच वार्डो पर उसकी बढ़त बनी हुई है। जनता दल (सेकुलर) को 13 वार्डो पर जीत मिली है, जबकि आठ वार्ड निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गए।
होंगासांद्रा (वार्ड संख्या 189) से कांग्रेस के प्रत्याशी के. माहेश्वरी का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी भारती रामचंद्र निर्विरोध चुन लिए गए।
बेंगलुरू के 197 वार्डो पर शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें 49.3 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।
50 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे और सभी वार्डो को मिलाकर कुल 1,120 प्रत्याशी मैदान में थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बेंगलुरू नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत की यह कहते हुए सराहना कि उनकी पार्टी में लोगों का यह भरोसा ‘सुखद और आनंददायक’ है। नगर निगम चुनाव के नतीजों में भाजपा को कांग्रेस से आगे दिखाए जाने पर मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “लोगों का भाजपा पर कायम भरोसा सुखद और आनंददायक है।”
उन्होंने लिखा, “हम 125 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के निकाय चुनाव में जीत के बाद बेंगुलरू के चुनावी नतीजे ‘भाजपा के लिए जीत की एक हैट्रिक है।’
उन्होंने लिखा, “यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है।”
मोदी ने लिखा, “तुम्हारा धन्यवाद बेंगलुरू! इतने अच्छे नतीजों के लिए कर्नाटक के लोगों और कर्नाटक के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को मेरा आभार।”
You must be logged in to post a comment Login