Connect with us

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में 15 मिनट में दो रेल हादसे, 27 की मौत

Published

on

हरदा/भोपाल| मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार देर रात 15 मिनट के भीतर दो रेलगाड़ियां पटरी से उतरकर काली माचक नदी में गिर गईं। (madhya pradesh hindi news) मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है कि दोनों हादसों में 27 यात्रियों की मौत हो गई लेकिन रेलवे के प्रवक्ता ने 12 मौतों की पुष्टि की है। मुम्बई से वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस भोपाल-खंडवा रेल खंड पर हरदा जिले के खिरकिया रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गई। इस रेलगाड़ी के कई डिब्बे काली माचक नदी के पुल पर से गुजरते समय पटरी से उतरकर नदी में गिर गए।

एक अन्य रेलगाड़ी जनता एक्सप्रेस के डिब्बे भी पटरी से उतरकर नदी में गिर गए। यह रेलगाड़ी पटना स्थित राजेंद्र नगर टर्मिनल से मुंबई जा रही थी। दोनों रेलगाड़ियों के कुल 21 डिब्बे नदी में गिरे।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने लोकसभा को बताया कि हादसे की जांच चल रही है। दोहरे रेल हादसे की वजह अत्यधिक बारिश के कारण आई बाढ़ हो सकती है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बाढ़ की वजह से मिट्टी धसकने से पुल कमजोर हो गया हो और इसी वजह से यह हादसा हुआ हो। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आशंका जताई है कि मिट्टी धसकने की वजह से यह हादसा हुआ है।

प्रभु ने कहा कि बचाव का काम जारी है। स्थानीय लोग भी इसमें मदद कर रहे हैं।

सरकार ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये तथा सामान्य रूप से घायल लोगों को 25,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हादसों पर गहरा शोक जताया है।

हादसे के गवाह बने लोगों ने रोंगटे खड़े कर देने वाली बातें बताई हैं। जनता एक्सप्रेस में सवार अजय कुमार ने कहा, “बहुत तेज झटका लगा। मैं अपनी बेटी के साथ किसी तरह डिब्बे से बाहर आ गया लेकिन मेरी पत्नी डिब्बे में ही फंस गई। धीरे-धीरे डिब्बे में पानी भर गया। मैंने अपनी पत्नी को अपनी आंखों के सामने मरते देखा।”

वाराणसी से खबर है कि रेल हादसे के बाद से ही अपनों का हाल जानने के लिए लोग रेलवे स्टेशन पर जमा हो गए। रेलवे पूछताछ केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी में उत्तर रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 05422503814, 05422504221, और 979485312 पर जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा मिर्जापुर में 85442-220095 तथा हरदा स्टेशन पर 09752460088 से भी जानकारी ली जा सकती है।

देश

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने संघ की तुलना ‘दीमक’ से की

Published

on

इंदौर । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना दीमक से की है। इंदौर में युवक कांग्रेस के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, “आप ऐसे संगठन से लड़ रहे हैं, जो ऊपर से नहीं दिखता। जैसे घर में दीमक लगती है, यह उसी तरह से काम करता है।”

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं समझता हूं कि जब यह कहूंगा, तो सबसे ज्यादा गालियां खाऊंगा, क्योंकि मैंने आरएसएस की तुलना दीमक से की है।”
उन्होंने कहा कि संघ रजिस्टर्ड संस्था नहीं है। इसकी सदस्यता नहीं है, कोई अकाउंट नहीं है। संघ का कोई कार्यकर्ता जब आपराधिक कृत्य में पकड़ा जाता है, तो वे कहते हैं कि हमारा सदस्य ही नहीं है। यह ऐसा संगठन है, जो गुपचुप और छुपकर काम करता है। ये लोग केवल कानाफूसी करते हैं और गलत भावना फैलाते हैं। कभी आंदोलन नहीं करते और न ही किसी की समस्या के लिए लड़ते हैं।
उन्होंने सीधे तौर पर संघ पर हमला करते हुए कहा, “आरएसएस की विचारधारा नफरत की है। हिंदुओं को खतरा दिखाकर डर पैदा करो और डर पैदा करके बताओ कि हम ही तुम्हारी रक्षा कर सकते हैं, बाकी कोई नहीं कर सकता। आज जब राष्ट्रपति से लेकर नीचे तक के पदों पर हिंदू हैं, तो फिर खतरा किससे है?”

Continue Reading

देश

मानहानि मामले में मध्य प्रदेश की अदालत ने सीएम सहित दो अन्य को जारी किया नोटिस

Published

on

भोपाल। मध्य प्रदेश की एक जिला अदालत ने हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा दायर मानहानि मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने चौहान के अलावा शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा को भी उसी मामले में नोटिस जारी किया है, जिसमें कांग्रेस नेता ने ओबीसी आरक्षण के संबंध में ‘गलत तथ्यों का प्रचार’ करके उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस सांसद ने सर्वोच्च न्यायालय में ओबीसी आरक्षण मामले के बारे में कुछ टिप्पणियों को लेकर चौहान और दो अन्य के खिलाफ जबलपुर जिला अदालत में मामला दायर किया था। तन्खा ने कहा कि अदालत ने उनसे जवाब मांगा है और अगली सुनवाई की तारीख 25 फरवरी तय की है।
तन्खा ने कहा कि “मुझे अपने वकील (वाजिद हेडर) से जानकारी मिली है कि 10 करोड़ के मूल्य के नुकसान के हमारे दावे में, जबलपुर कोर्ट ने मुख्यमंत्री और अन्य प्रतिवादी पक्षों को अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया है। अदालत मामले पर 25 फरवरी को सुनवाई करेगी। तब से, सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को स्थानीय निकाय में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित सीटों पर मतदान प्रक्रिया पर रोक लगाने और सामान्य वर्ग के लिए उन सीटों को फिर से अधिसूचित करने का निर्देश दिया। सरकार ने पंचायत चुनाव रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में तन्खा पर ओबीसी आरक्षण कोटा का विरोध करने का आरोप लगाया है।
यह तब शुरू हुआ, जब तन्खा स्थानीय कांग्रेस नेताओं द्वारा दायर एक याचिका के वकील के रूप में पेश हुए, जिसमें 2014 के रोटेशन और आरक्षण के आधार पर राज्य में पंचायत चुनाव कराने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के अध्यादेश को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने राज्य में समुदाय (ओबीसी) को आरक्षण प्रदान करने में बाधा उत्पन्न करने के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाए। राज्य विधानसभा के हाल ही में संपन्न शीतकालीन सत्र के दौरान ओबीसी मुद्दे पर घंटों बहस हुई थी।

Continue Reading

देश

सावित्रीबाई फुले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने याद किया

Published

on

भोपाल। छुआछूत मिटाने, विधवा विवाह कराने और महिलाओं को शिक्षित करने का अभियान चलाने वाली सावित्रीबाई फुले कि आज सोमवार को जयंती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थी। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जिया, जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह कराना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। सावित्रीबाई फुले ने 3 जनवरी 1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की 9 छात्राओं के साथ महिलाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की । लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी।
सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ स्वयं पढ़ी अपितु दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया। दस मार्च 1897 को प्लेग के कारण सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया।

Continue Reading

Trending

%d bloggers like this: