चंडीगढ़| उधमपुर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद होने वाले सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल रॉकी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। (chandigarh hindi news) रॉकी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव यमुनानगर के रामगढ़ माजरा में किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इनमें गांव के लोगों के अलावा आस-पास के इलाकों से आए लोग भी शामिल थे।
सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के अफसरों के साथ-साथ विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद थे।
रॉकी के पिता पृथी चंद ने कहा, “वह एक बहादुर आदमी था। देश के लिए जान देने में वह नहीं डरा।”
23 साल के रॉकी ने उधमपुर के हमले में शामिल दो आतंकियों में से एक को मार गिराया था। यह आतंकी बस में घुसने की कोशिश कर रहा था। अगर वह बस में घुस जाता तो सीमा सुरक्षा बल के 40 जवानों की जान पर खतरा आ सकता था। रॉकी ने अपनी जान देकर इस खतरे को टाल दिया।
You must be logged in to post a comment Login