गाजियाबाद करंट क्राइम। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर के करदाताओं से सितंबर माह में 20% छूट का लाभ प्राप्त करते हुए अधिक से अधिक संपत्ति कर का भुगतान करने हेतु अपील की है। नगर निगम द्वारा संपत्ति करदाताओं को सितंबर में संपत्ति कर भुगतान करने पर 20% की छूट दी जा रही है। इसके उपरांत अक्टूबर तथा नवंबर माह में 10% की छूट दी जाएगी।
अवकाश के दिन भी खुलेंगे जोनल कार्यालय
शहरवासियों को सुविधा देने के उदेश्य से नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा को अवकाश के दिन भी जोनल कार्यालय खोलने के निर्देश दिये है। साथ ही पांचो जोन में आवश्यकतानुसार वसूली कैंप लगाने के लिए भी आदेशित किया गया है। करदाता गाजियाबाद नगर निगम को आॅनलाइन भी संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।
पांचों जोन में होगा वसूली कैंप का आयोजन
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा ने बताया कि महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त के निर्देशानुसार अवकाश दिवस में न केवल जोनल कार्यालय पर कर की वसूली होगी, बल्कि करदाताओं की सहूलियत के लिए पांचों जोन में भी अलग-अलग स्थान पर वसूली कैंप लगाए जाएंगे। वसुंधरा जोन के अंतर्गत गौर गंगा वन सेक्टर चार वैशाली में, मोहन नगर जोन के अंतर्गत जीडीए अपार्टमेंट लाजपत नगर में, सिटी जोन के अंतर्गत लाल क्वार्टर महाराणा प्रताप स्कूल लोहिया नगर में, कवि नगर जोन के अंतर्गत लैंड क्राफ्ट सोसायटी वार्ड 24 महरौली में, विजयनगर जोन के अंतर्गत पानी की टंकी काली मंदिर वार्ड 55 में संपत्ति कर वसूली हेतु कैंप लगेगा, जिसमें आसपास के क्षेत्र के करदाता अपना कर आसानी से जमा कर सकेंगे।
देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट में मल्टी मॉडल कार्गो हब का काम आज से शुरू हुआ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में शुक्रवार को देश के सबसे बड़े मल्टी मॉडल कार्गो हब की आधारशिला रखी गई। यह...
Discussion about this post