एक ही दिन में दो बार मंत्रालय तो दो बार रहेंगे गाजियाबाद
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। लोकसभा सांसद जनरल वीके सिंह के पास एक नहीं बल्कि दो मंत्रालयों का प्रभार है। वो सिविल एविएशन मंत्री हैं तो राष्टÑीय राजमार्ग मंत्रालय का प्रभार भी उन्हीं के पास है। ये सरकार से मिली जिम्मेदारी है तो जनता ने भी उन्हें लगातार दूसरी बार भारी भरकम जनादेश दिया है और जनता की उम्मीदों की ये जिम्मेदारी भी जनरल वीके सिंह के पास है।
लोकसभा और मंत्रालय की जिम्मेदारियों को किस तरीके से बैलेंस साधकर पूरा किया जाता है ये कोई जनरल वीके सिंह से सीखे। मंत्रालय के कामों में कहीं कोई कमी नहीं रहने देते तो अपनी लोकसभा में उनकी लगातार मौजूदगी रहती है। ये कोई मौखिक बात नहीं है बल्कि जब वो आते हैं तो लिखित कार्यक्रम आता है। पिछला महीना ही बता रहा है कि जनरल वीके सिंह अपनी लोकसभ में औसतन हर तीसरे दिन आये हैं। राष्टÑीय राजमार्ग से लेकर संगठन के कार्यक्रम में उनकी भागीदारी रही है। दिल्ली रजिस्टर बताता है कि मंत्रालय के हर काम में वो पूरी तरह से मौजूद रहे हैं। एक सांसद के रूप में अपनी लोकसभा में वो विकास वाले विजन से लेकर जनता की उम्मीदों के रीजन में खरे उतरे हैं। ये संतुलन किस तरह से साधा जाता है इसके लिए आज का दिन और केन्द्रीय मंत्री तथा गाजियाबाद के लोकसभा सांसद जनरल वीके सिंह का शैडयूल देखा जा सकता है। दिल्ली से गाजियाबाद आयेंगे फिर दिल्ली जायेंगे फिर गाजियाबाद आयेंगे। मंत्रालय के काम भी होंगे और लोकसभा क्षेत्र में हो रहे अमृत महोत्सव में मौजूद रहेंगे। जनरल वीके सिंह सुबह 9.30 बजे कलैक्ट्रेट पहुंचेगे और यहां स्वाधीनता के 75 वर्ष उत्सव यानी आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरकार की नीतियों के प्रचार प्रसार से लेकर जनकल्याण नीतियों का संदेश देंगे। लगभग एक घंटे तक वो कलैक्ट्रेट में रूकेंगे और उसके बाद वो नगर विमानन मंत्रालय की एक बैठक में भाग लेने के लिए गाजियाबाद से दिल्ली रवाना होंगे। नगर विमानन मंत्रालय पहुंचने के बाद वो दिल्ली से देवघर के लिए शुरू होने वाली उड़ान का उदघाटन करेंगे। सिलसिला यहीं नहीं रूकेगा और जनरल वीके सिंह दिल्ली में मंत्रालय का काम करने के बाद वापस अपनी लोकसभा में आयेंगे। यहां वो कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपनी लोकसभा में मौजूद रहेंगे और फिर मंत्रालय का काम संभालेंगे। ये वो मिसाल है जो कम देखने को मिलती है। जनरल वीके सिंह पर इसी लिए केन्द्रीय नेतृत्व भरोसा करता है। बड़े आॅपरेशन में सरकार की पहली पसंद जनरल वीके सिंह होते हैं। यूक्रेन युद्ध में भारतीय छात्रों को सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी सरकार ने उन्हें दी और फिर पूरी दुनिया ने देखा कि वो किस तरह से भारतीय छात्रों को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत करते हुए सुरक्षित लेकर आये थे। बात जब सांसदों के प्रवास की थी तो गाजियाबाद के लोकसभा सांसद तमिलनाडू में मौजूद थे।
बेंगलुरु कन्नड़ अभिनेता नागभूषण गिरफ्तार कपल पर चढ़ा दी तेज स्पीड कार, महिला की मौत
पुलिस ने रविवार को कहा कि कन्नड़ फिल्म अभिनेता नागभूषण एसएस को गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि कथित तौर...
Discussion about this post