उडुपी: उडुपी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज की कुछ मुस्लिम लड़कियों ने हिन्दू लड़कियों की अश्लील वीडियो क्लिप बनाने के लिए वॉशरूम में कैमरे लगा रखे थे। बता दें, कॉलेज के वॉशरूम में वीडियो बनाने के आरोप में तीन छात्राओं शबनाज, अल्फिया और अलीमा को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया था।
कॉलेज ने अपने स्तर पर एक्शन लेते हुए तीनो छात्राओं को सस्पेंड कर दिया था। वही इस मामले में मालपे पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। एफआईआर में शबनाज, अल्फिया और अलीमा नाम की तीन मुस्लिम छात्राओं का नाम शामिल है। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने FIR में आरोपी लड़कियों के साथ कॉलेज प्रशासन को भी नामजद किया है। एफआईआर आईटी एक्ट की धारा 509, 204, 175, 34 और 66 (ई) के तहत दर्ज की गई है।
इस कांड की खबर लगते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। कई लोग इसको 1992 के अजमेर जैसे बड़े स्कैंडल से तुलना कर रहे है, जहाँ सेकड़ो हिन्दू लकियों को ब्लैकमेल कर उनके साथ बलात्कार किया गया था।
वीडियो को अपने मुस्लिम साथियो को भेजने का शक
कहा जा रहा है की इन तीनो मुस्लिम लड़कियों ने वॉशरूम में हिन्दू लड़कियों की वीडियो बनाकर अपने साथियों को भेजी है। हालाँकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने कहा की ऐसी कोई चीज अब तक सामने नहीं आयी है, कॉलेज की तरफ से वीडियो बनाने वाली छात्राओं पर एक्शन लिया गया था, हमने भी FIR दर्ज कर ली है। क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्लिम छात्राओं ने अपने साथियो को ये वीडियो हिन्दू छात्राओं को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से भेजे ताकि वो उनका गलत इस्तेमाल कर हिन्दू लड़कियों का फायदा उठा सकें।
इस मुद्दे ने पहले ही राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, भाजपा ने 27 जुलाई को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है, जिसमें हिंदू लड़कियों की फिल्म बनाने में शामिल तीन मुस्लिम छात्राओं की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
Discussion about this post