लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार तड़के बारिश हुई, जिससे सुबह मौसस सुहावना हो गया। (uttar pradesh rain) तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहावना बना रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार हैं। राज्य में शुक्रवार देर रात भी बारिश हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23़ 2 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 24़ 3 डिग्री और इलाहाबाद का 24़2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
You must be logged in to post a comment Login