लखनऊ | सामूहिक दुष्कर्म पर विवादित बयान देने को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।(utter pradesh hindi news) उत्तर प्रदेश के महोबा में न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गोयल ने मुलायम को 16 सितंबर तक अदालत में तलब किया है। सांसद मुलायम ने 18 अगस्त को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सामूहिक दुष्कर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। सपा प्रमुख ने कहा था, “किसी महिला के साथ चार लोग दुष्कर्म नहीं कर सकते, यह प्रैक्टिकल बात नहीं है। करता है एक और चार लोगों को फंसा दिया जाता है।”
उनके इस बयान पर महोबा के मजिस्ट्रेट अंकित गोयल ने स्वत: संज्ञान लिया। साथ ही समन भी जारी किया है। महोबा की कुलपहाड़ तहसील में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
‘समाजवादी’ मुलायम ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर सालभर पहले एक सार्वजनिक मंच से कहा था, “लड़के हैं, लड़कों से गलती हो जाती है।” उन्होंने यह भी कहा था कि दुष्कर्म कोई ऐसा बड़ा अपराध नहीं है कि इसकी सजा में फांसी दी जाए।
You must be logged in to post a comment Login