लखनऊ,| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि साड़ी बांटने से महिलाओं की तरक्की नहीं हो सकती, बल्कि उन्हें दूसरे तरीकों से मजबूत करना होगा। (samajwadi party hindi news) होटल ताज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े एक कार्यक्रम में अखिलेश बोले, “यदि मैं भी चाहता तो महिलाओं को साड़ी बांट सकता था, लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा नहीं किया।”
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन की व्यवस्था की। सरकार का यह मानना है कि यदि महिलाओं के पास पैसा होगा तो वे साड़ी खुद खरीद लेंगी और घर-परिवार भी उनका सम्मान करेगा।”
अपनी सरकार को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बताते हुए अखिलेश ने कहा कि हेल्पलाइन ‘1090’ इस सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। ऐसी कई सारी समस्याएं महिलाओं के सामने आती हैं, जिन्हें वे अपने पति या पिता से भी शेयर कर पातीं। ऐसे में हेल्पलाइन उनकी मदद करती है।
उन्होंने कहा कि 1090 पर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं। महिलाओं की लगभग तीन लाख शिकायतें 1090 सेवाओं के जरिए दूर हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश में लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। जहां-जहां पर मेधावी सम्मान समारोह में जाता हूं, लैपटॉप पाने वालों में लड़कियों की संख्या ज्यादा होती है। इसी तरह टॉपर की भी संख्या प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही है।”
अखिलेश ने कहा कि वही समाज तरक्की कर सकता है, जिस समाज में महिलाएं आगे हैं। हमें महिलाओं को विकास की पूरी प्रक्रिया में भागीदार बनाना होगा।
You must be logged in to post a comment Login