कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक महिला ने आपसी रंजिश में पड़ोस के चार मासूम बच्चों को जहर मिली गुझिया खिला दी।(utter pradesh kaushambi district hindi news) चारों मासूमों की हालत बिगड़ गई, वे अस्पताल में भर्ती हैं। एएसपी ने दुष्ट महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के भटवारिया गांव में आपसी रंजिश के चलते पड़ोस की महिला ने गुझिया में जहर मिलाकर चार मासूम बच्चों को दे दिया। गुझिया खाते ही चारों बच्चों की हालत गंभीर हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर एएसपी ओपी पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और तहकीकात की। एएसपी ने महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
एएसपी ने बताया कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए महिला एसओ की टीम रवाना कर दी गई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दो बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर होती देख उन्हें इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।
You must be logged in to post a comment Login