बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में बुधवार देर रात एक जर्जर मकान ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(utter pradesh hindi news)
बांदा के अतर्रा थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार रात बिजली गुल होने के कारण कुछ लोग पास के एक जर्जर मकान के पास में बैठे थे। इस बीच मकान ढह गया, जिसके मलबे में करीब 12 लोग दब गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबे से 7 शवों को बाहर निकाला। घायल पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 2 और लोगों की मौत हो गई।
हादसे की खबर पाकर मौके पर प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए।
ग्रामीणों ने नगर पालिका पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि पहले भी नगर पालिका ने जर्जर मकान को गिराने की बात कही थी पर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया।
इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने मृतक व घायलों को मुआवजा देने की बात कही है। पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में मरने वालों में महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक है।
You must be logged in to post a comment Login