जब करंट क्राइम ने पूछा विधायक सुनील शर्मा से महानगर अध्यक्ष की पारी को लेकर सवाल

Feb 8, 2023 - 10:09
Feb 8, 2023 - 15:39
 0  67
जब करंट क्राइम ने पूछा विधायक सुनील शर्मा से महानगर अध्यक्ष की पारी को लेकर सवाल

विधायक बोले कार्यसमिति की बैठक से दिया है उन्होंने अपनी संगठनात्मक कौशलता का संदेश
वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)

गाजियाबाद। राजनीति में शब्दों से जो संदेश दिया जाता है उससे ही पता चल जाता है कि कौन किसमें फेथ जता रहा है। कौन किस फेस के लिए बेस बना रहा है। शब्द राजनीति में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये शब्द ही तो हैं जो नेताओं के बयान आने के बाद तूफान लाने की अहमियत रखते हैं। शब्दों से सियासत के ईशारे मिलते हैं। भाजपा में इन दिनों परिवर्तन की चर्चा है और चर्चा का ये कीर्तन भगवागढ़ में जोरो पर चल रहा है।
परिवर्तन की चर्चा संगठन को लेकर चल रही है और यूपी से लेकर भगवागढ़ तक चल रही है। परिवर्तन जीवन का नियम है और जब राजनीति में प्रदेश स्तर पर परिवर्तन हुआ है। मगर एक मजबूत लॉबी संजीव शर्मा में मजबूत अध्यक्ष के रूप में देख रही है।
चर्चाएं यही है कि महानगर में कोई परिर्वतन नहीं हो रहा है वहीं हर कोई महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को लेकर अपनी पसंद का रिएक्शन दे रहा है। कोई विधायक उन्हें अब तक का सबसे लोकप्रिय अध्यक्ष बता चुके हैं तो खुद संजीव शर्मा जन्मदिन से लेकर पिता की शोकसभा तक बिना कहे ही अपनी टीआरपी का रियलिटी टेस्ट दिखा चुके हैं।
ऐसा नहीं है कि वो सबको ही पसंद हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि वो हटें और इस कुर्सी पर उनका उद्धार हो जाये। इस लॉबी के लिए संजीव शर्मा सेंटर आॅफ टारगेट हैं। ये वो लॉबी है जो टारगेट कर खुद सेट होने के प्रयासों में है। बहरहाल राजनीति में प्रयास और कयास दोनों ही लगाये जाते हैं।
राजनीति में सभी को अपने अपने ढंग से अपने अपने प्रयासों की जंग लड़ने का अधिकार है। एक चर्चा ये चल रही है कि महानगर अध्यक्ष के रूप में संजीव शर्मा फिर से पारी खेलेंगे। चुनाव नजदीक हैं और मजबूत किले में भाजपा कोई नया प्रयोग नहीं करना चाह रही। यहां भाजपा संगठन से लेकर चुनावी पिच तक मजबूत है। संजीव शर्मा को लेकर करंट क्राइम ने सवाल भी उन विधायक से किया जिनकी विधानसभा में संजीव शर्मा निवास करते हैं। संजीव शर्मा और उनका परिवार इस विधानसभा का मतदाता है।
ये साहिबाबाद सीट है और यहां से सुनील शर्मा लगातार दूसरी बार विधायक हैं। सुनील शर्मा सियासत के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वो जानते हैं कि शब्दों की गुगली से लेकर शब्दों की रिवर्स स्विंग कब और कौन सी पिच पर कौन से खिलाड़ी के लिए डालनी है।
क्या संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष के रूप में फिर से पारी खेलने जा रहे हैं। क्या पार्टी उनकी क्षमताओं को देखते हुए उन्हें फिर से जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। करंट क्राइम के इस सवाल पर विधायक सुनील शर्मा ने कौशलता से लेकर कुशलता के साथ संदेश दिया। सुनील शर्मा वैसे भी गोमती नदी से लेकर कई उदाहरण अपनी बात में रखते हैं। यहां उन्होंने रिपीट से लेकर जिम्मेदारी वाले शब्द अपनी जुबान से दूर रखे और सवाल को कौशलता से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भाजपा महानगर कार्य समिति की बैठक में संजीव शर्मा ने अपनी संगठनात्मक कौशलता का संदेश दिया है। आयोजन से लेकर संचालन तक उन्होंने यह संदेश दिया है। करंट क्राइम ने जब उनसे फिर सवाल किया कि क्या संजीव शर्मा फिर से अध्यक्ष वाली पारी खेलने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जो कुछ मैंने कहा है उसी में सवाल का पूरा जवाब छिपा हुआ है। शब्दों में ही पूरी कहानी का सार छिपा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow