Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

भगवा कमांडर की टीम में कौन सा चेहरा बनेगा महामंत्री

शुरू हो गया प्रयास - कयास और स्थान पाने का घमासान

भगवा कमांडर की टीम में कौन सा चेहरा बनेगा महामंत्री

वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)
गाजियाबाद।
भगवा कमांडर का आॅपरेशन लोटस सफल हुआ है और वो फिर से लौट कर कमल गद्दी पर विराजमान हुए हैं। इस पूरे रण में उन्होंने कई रंग देखे हैं और ये माना जा रहा है कि अब अगली पारी में वो किसे जिम्मेदारी देंगे और किसे नहीं देगें, ये अहम रहेगा। हालांकि ये भाजपा है और यहां सबकुछ अध्यक्ष के हाथ में नहीं होता है। लेकिन फिर भी माना ये जाता है कि जिसके साथ अध्यक्ष का साथ होता है उसके प्रयास सफल हो जाते हैं। अध्यक्ष किसे अपना महामंत्री बनायेंगे और क्या पहले वाले महामंत्री रिपीट होंगे, इसे लेकर भाजपा में चर्चा शुरू हो गई है। मौजूदा कहें या निवर्तमान महानगर टीम में पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी और सुशील गौतम महामंत्री हैं। इन चेहरों में कौन रिपीट होगा और कौन रिप्लेस होगा, ये कयास लगाये जा रहे हैं।
त्यागी फैक्टर से बनेगी इस बार कौन से चेहरे पर महामंत्री की बात
(करंट क्राइम) गाजियाबाद। राजेश त्यागी महानगर महामंत्री हैं और महामंत्री बनने की हैट्रिक लगा चुके हैं। अब इस बार भगवा कमांडर की टीम में राजेश त्यागी रिपीट होंगे या फिर यहां कोई दूसरा त्यागी चेहरा आयेगा। कुलदीप त्यागी महानगर टीम में उपाध्यक्ष हैं और उनका प्रमोशन वाली लिस्ट में नाम आ सकता है। यहां पर पूरे शाही अंदाज से बॉबी त्यागी की भी एन्ट्री हो सकती है। पिछली पारी में उनकी हसरत उनके मन में पूरी सियासी कसरत के बाद भी रह गई थी। संदीप त्यागी भी महामंत्री वाली लाईन में बताये जाते हैं। कई कार्यक्रमों का संचालन भगवा कमांडर ने उनसे करवाया है और उनका नाम भी महामंत्री वाली चर्चा में आया है। यहां पर सबसे चौकाने वाली एन्ट्री रूद्र प्रताप त्यागी की हुई है। कहने वाले इसे गेम की वाईल्ड कार्ड एन्ट्री बता रहे हैं। रूद्र प्रताप त्यागी पूरी पॉलीटिकल बैकग्राउंड से आते हैं और ट्रैक्टर रैली में वो अपना मैनेजमेंट दिखा चुके हैं। संगठन में जिस तरह का मैनेजमेंट चाहिए उसके महारथी माने जाते हैं।

पहलवान नहीं तो फिर ओबीसी कार्ड से आयेगा किसका नाम
(करंट क्राइम) गाजियाबाद। पप्पू पहलवान महानगर महामंत्री हैं और उन्हें भगवा कमांडर का सबसे करीबी माना जाता है। वार्ड के प्रोग्राम से लेकर बूथ के आयाम तक पप्पू पहलवान पूरी जिम्मेदारी के साथ काम को संभालते हैं। ओबीसी फैक्टर पर अगर पप्पू पहलवान रिपीट नहीं होते हैं तो यहां गुर्जर फैक्टर के साथ सुरेन्द्र नागर का नाम आता है। वह पुराने कार्यकर्ता हैं और संगठन में पहले भी पदाधिकारी रहे हैं। ओबीसी फैक्टर की बात करें तो पूर्व पार्षद तथा पूर्व नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुनील यादव के नाम की भी चर्चा है। सुनील यादव महामंत्री पद की दावेदारी में प्रबल नाम माना जा रहा है।
दलित कार्ड में सुशील होंगे रिपीट या भगवा चौहान करेंगे एन्ट्री
(करंट क्राइम) गाजियाबाद। भाजपा के महामंत्री पद वाले कोरम में सुशील गौतम का नाम शामिल होता है। तीन बार महामंत्री रहे हैं और इस बार भी वो महामंत्री पद की दौड़ में दलित कार्ड के साथ हैं लेकिन यहां माना जा रहा है कि पूर्व निगम पार्षद एससी मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप चौहान यहां महामंत्री वाली रेस में एन्ट्री करेंगे। प्रदीप चौहान का एक लंबा ट्रैक रिकार्ड अपने समाज की राजनीति का है। संगठन का अनुभव है और टीम वाले नेता हैं। यहां पर प्रदीप चौहान एन्ट्री ले सकते हैं लेकिन कहने वाले ये भी कह रहे है कि वह क्षेत्रीय टीम में रहे है और उनका कद बड़ा है।
वैश्य समाज से मिलेगा किस अनुभवी चेहरे को मौका
(करंट क्राइम) गाजियाबाद। मौजूदा टीम की बात करें तो गोपाल अग्रवाल महामंत्री हैं। गोपाल अग्रवाल ने पार्टी के सभी आयामों में काम किया है। कैलाश मानसरोवर भवन में आयोजित हुए जिला पंचायत वाले कार्यक्रम में गोपाल अग्रवाल ने कमान संभाली थी। उनकी पत्नी मुरादनगर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव हार गई थी। गोपाल अग्रवाल संजीव शर्मा के साथ कई कार्यक्रमों में रहे है। यहां से गोपाल अग्रवाल को ही रिपीट किया जायेगा या फिर उनके स्थान पर वैश्य समाज के किसी अन्य चेहरे को मौका मिलेगा। वेद प्रकाश गर्ग खादी वाले महामंत्री पद के लिए संगठन की पसंद हो सकते है। समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। भाजपा में महानगर उपाध्यक्ष रहे हैं और मेयर पद की दौड़ में थे। सभी से संवाद कायम रखते हैं और विवाद से दूर हैं। महामंत्री पद के लिए भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता का भी नाम चल रहा है। संजीव गुप्ता हमेशा से पार्टी के सभी कार्यक्रमों में एक्टिव रहते है। कभी भी पार्टी प्रोटोकॉल का कोई फाऊल नहीं करते है। समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता धार्मिक गतिविधियों में आगे रहते हैं। सपनावत के मॉ वैष्णो धाम से लेकर कथा आयोजन में उनकी सक्रियता रहती है। महामंत्री पद के लिए वैश्य फैक्टर में यहां अनुज मित्तल, अनिल अग्रवाल सांवरिया का नाम भी चल रहा है। अनिल अग्रवाल सांवरिया धार्मिक गतिविधियों में आगे रहते है। अनुज मित्तल भी पार्टी के सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है।

You might also like

crime

देखता था अश्लील नज़रों से, बना महिला की मौत का कारण

September 30, 2023
noida nreaking news

दो हजार के नोट बदलने का आज आखिरी दिन है, दिल्ली और गाजियाबाद के निवासियों ने आज एक सौ करोड़ रुपये जमा करवाए।

September 30, 2023
Share234Tweet147Pin53
Previous Post

epaper-2028

Next Post

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपने जज्बातों को किया करंट क्राइम से साझा

Ravindra Sharma

Ravindra Sharma

Related Stories

crime

देखता था अश्लील नज़रों से, बना महिला की मौत का कारण

by rajesh
September 30, 2023
0

Ghaziabad: ग़ाज़ियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में घटित एक दरिद्र घटना ने नहाल गांव के एक मासूम महिला को उसकी...

noida nreaking news

दो हजार के नोट बदलने का आज आखिरी दिन है, दिल्ली और गाजियाबाद के निवासियों ने आज एक सौ करोड़ रुपये जमा करवाए।

by rajesh
September 30, 2023
0

विस्तार:- दो हजार के नोट बदलने के लिए शनिवार अंतिम दिन है। बैंक में चार बजे तक और एटीएम में...

ayushman card

ग़ाज़ियाबाद: निशुल्क बनाये जाने वाले आयुष्मान कार्ड का पैसा ले रहे विभाग कर्मचारी

by rajesh
September 30, 2023
0

Ghaziabad: देशभर में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हुई है, जिसमें स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाए...

लोनी विधायक ने लगाए एक बड़े नेता पर तगड़े आरोप, साथ ही CM योगी को लिखा पत्र

by rajesh
September 30, 2023
0

Ghaziabad: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि एक बड़े नेता द्वारा एक षड्यंत्र रचने...

Next Post
साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपने जज्बातों को किया करंट क्राइम से साझा

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपने जज्बातों को किया करंट क्राइम से साझा

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.