नई दिल्ली। N.D.A और I.N.D.I.A के बीच पहली चुनावी भिड़ंत के लिए घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के रूप में मंच पूरी तरह तैयार है। बीजेपी की तरफ से दारा सिंह चौहान मैदान में हैं। वह हाल ही में सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। सपा ने सुधाकर सिंह को टिकट दिया है। सुधाकर को कांग्रेस, CPM, CPI(ML) का भी समर्थन मिला हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान पांच सितंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। विपक्षी गठबंधन झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भी संयुक्त रूप से मुकाबला कर रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली में गठबंधन के घटक ही एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सभी जगह वोटों की गिनती आठ सितंबर को होगी। सभी सात विधानसभा सीटों पर मतदान का लाइव अपडेट देखिए।
घोसी उपचुनाव विपक्षी गुट I.N.D.I.A के गठन और पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रभावशाली मानी जाने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के N.D.A में शामिल होने के बाद हो रहा पहला चुनाव है। घोसी में टक्कर यूपी के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह में मुकाबला है। घोसी में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सहयोगी दल दारा सिंह के पक्ष में वोट मांगते दिखे, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव अपने प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जिताने की अपील करते नजर आए। बसपा ने यहां अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।
Discussion about this post