नोएडा/ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर आए 115 पुलिस वाले गायब हो गए। जब उनकी तलाशी की गई। तो पता चला कि कुछ समय बाद ही पुलिस वाले मिल गए। जांच में पता चला कि सभी पुलिस वाले घूमने के लिए ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थान पर चले गए थे। जब वह वापस आए तो दोबारा से गिनती की गई और मामला शांत हुआ। आखिरकार इतनी संख्या में 115 पुलिस वाले कहां गायब हो गए। सभी 115 पुलिस वाले कानपुर से आए थे। जानकारी के मुताबिक जिले में 10 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी और 5 हजार लोकल पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में 5 सीटें आती हैं। जिनमें नोएडा, दादरी और जेवर गौतमबुद्ध नगर में पड़ते है। इसके अलावा सिकंदराबाद और खुर्जा सीट बुलंदशहर में पड़ती है। हालांकि, सभी की गिनती गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में होगी। पूरी विधानसभा में 26.20 (26,20,020) लाख वोटर्स हैं। जिनमें से 14,21,617 पुरूष और महिला वोटर्स की संख्या 11,98,268 तक पहुंची है। इसके अलावा 141 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं। इनमें से 102 ट्रांसजेंडर नोएडा, दादरी और जेवर में हैं। जो अपना सांसद चुनेंगे। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है।
नोएडा में ट्रांसजेंडरों की संख्या 12, दादरी में ट्रांसजेंडरों की संख्या 64, जेवर में ट्रांसजेंडरों की संख्या 9, सिकंदराबाद में 16 और खुर्जा में 18 है। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कुल 119 ट्रांसजेंडर हैं।