नगर निगम सभागार में आयोजित होगी कार्यशाला
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। नगर निगम में आज 17 निगम के नगर आयुक्त की कार्यशाला आयोजित होगी। आज आयोजित होने वाली कार्यशाला में कूड़ा कचरा प्रबंधन को लेकर विस्तार चर्चा होगी। कूड़ा-कचरा प्रबंधन को लेकर आज होने वाली प्रदेश स्तरीय नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर अपना संबोधन करेंगे। इसमें नगर निगम समेत प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों को कचरा प्रबंधन के गुरू सिखाएगा। ताकी महानगरों में बड़ी समस्या कचरा प्रबंधन की है और उसे दूर किया जा सके। कचरा प्रबंधन पर सेमिनार का आयोजन आज रेडिशन ब्लू होटल कौशांबी में होगी। सेमीनार का आयोजन नगर आयुक्त महेंद्र सिंह की अगुवाई में होगा। प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों के नगर आयुक्त,नपगर स्वास्थ्य अधिकारी,कचरा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को नगर विकास विभाग ने कार्यशाला में शामिल होने के निर्देश दिए है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कार्यशाला में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात भी शामिल रहेंगे। इसमें केंद्रीय प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया। कार्यशाला में नगर निगम कचरा प्रबंधन के आधुनिक तौर तरीके से निस्तारण के बारे में बताएंगे।करीब दो वर्ष पहले तक शहर में कचरे के पहाड़ हुआ करते थे। जिन्हें हटाया गया। शत-प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सूखे कूड़े की सेल कर निगम कर रहा है। साल में 6 करोड़ की कमाई की जाएगी। गीले कूड़े के निस्तारण के लिए बायो सीएनजी प्लांट लगाने का काम, और अब गाजियाबाद को कचरा फ्री सिटी बनाने का कार्य चल रहा है। नगर निगम की इस पॉलिसी को अन्य नगर निगमों में लागू किया जा सकें। इसलिए आज सेमिनार का आयोजन कर कचरा प्रबंधन के मामले में काफी आगे जाया जा सकता हैं।
G20 राष्ट्र कब क्रिप्टो मुद्रा के मार्गनिर्देश को अपनाएंगे?
जी20 देश कब अपनाएंगे क्रिप्टो रोडमैप? भारतीय वित्त मंत्री ने अपडेट दी निर्मला सीतारमण ने कहा कि जी20 ने क्रिप्टो...
Discussion about this post