जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा वैसे तमाम राजनीतिक पार्टिया चुनाव प्रचार में जुट गयी हैं। पार्टिया चुनाव में अपनी तरफ से कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। अब खबर आ रही है अखिलेश यादव बी 19 अप्रैल को गौतम बुद्ध नगर आ रहे हैं।
वो डॉक्टर महेंद्र नगर के लिए वोट मांगने आ रहे हैं। वह सिकंदराबाद में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नगर के लिए वोट appeal करेंगे। इस बारे में डॉ महेंद्र नगर ने बताते हुआ कहा की उनकी कोशिश यही रहेगी की सबको उनका हक़ और अधिकार मिले और सभी धर्म , सभी समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाये। पिछड़ा वर्ग , अल्पसंख्यक ,दलित और PDA के वोटर्स को पार्टी से जोड़ने पर पूरी कोशिश की जायेगी।
क्या है समाजवादी पार्टी का मुद्दा ?
खुरहा और जेवर विधानसभा में जनसम्पर्क के दौरान इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने बताया की इस बार समाजवादी पार्टी सभी वर्गों और जनता के परेशानियों पर काम करेगी। चाहे हो महिलाये हो, किसान हो, या व्यापारी हो उनकी दिक्कतों को सुलझाना और सभी वर्गों के लोगों को उनका अधिकार प्राप्त करवाना और उनकी मदद करने ही उनका उद्शेय है। आपको बताते चले ये जनसभा 19 अप्रैल को अन्तर कॉलेज सिकंदराबाद में आयोजित की जायेगी।