नई दिल्ली/गाजियाबाद) करंट क्राइम। दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार शाम भीषण आग लग गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने के संबंध में शाम 5.22 बजे कॉल मिली। फिलहाल दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। लेकिन गाजीपुर लैंडफिल से सटे गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी में धुआं फैलने से लोगों को घुटन होने लगी। खबर लिखने तक आस-पास के इलाकों में धुएं का बादल फैला हुआ था। आग पर भी काबू करने की कोशिश की जा रही थी।
बता दें कि खोड़ा कालोनी के लोगों ने बहुत बार गाजिपुर से कूड़े को पहाड़ को हटवाने के लिए प्रयास किया यहां तक दिल्ली गाजीपुर के लोगों ने भी पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाई थी। केजरीवाल ने उक्त स्थान का भ्रमण भी किया था और इसे हटाने के लिए भी कहा था लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।