मुजफ्फरनगर करंट क्राइम। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी दीपक सैनी के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मीरापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है। एक और संविधान की रक्षक परियों हैं तो दूसरी ओर संविधान के भक्षक मैदान में है। कहां की जिन विधायकों को अपने जिताया था वह मोटे पैकेज में बिक गए। एक पार्टी घोड़े की ढाई चाल में चित हो गई। अखिलेश ने कहा, लेकिन यह सरकार ऐसा नहीं कर रही। सीमा पर देश को सुरक्षित रखने वाली फौज को खत्म कर अग्निवीर जैसी योजना लागू कर दी है। जिससे नौजवान हताश है। उनके गठबंधन की सरकार सरकार में आई तो अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि कही भाजपा अगला हमला पुलिस पर न कर दे, और पुलिस को सिर्फ 3 साल के लिए ही भर्ती करें।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने ऐसा चंदा नहीं वसूला। ऐसे उद्योगों ने चंदा दिया जो मुनाफा नहीं कमाते कुछ उद्योगों से 1000 करोड़ से अधिक का भी चंदा ले लिया गया। यहां तक की कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी चंदा ले लिया। इसलिए ही हमने वह वैक्सीन नहीं लगवाई। सपा प्रमुख का ने कहा कि 80 लोकसभा क्षेत्र में इन लोगों को बांट दिया जाए तो एक क्षेत्र में 2.25 लाख लोग नाराज हैं। जो भाजपा को हराने का काम करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस के लोग समझदार हैं। लोगों को अपराधियों से बचने के लिए डायल 100 की व्यवस्था दी थी। लेकिन उसका नंबर 112 कर दिया गया। नंबर बढ़ गया तो अब शायद वसूली भी बढ़ गई है। पहले पुलिस जनता से वसूलती थी अब पुलिस से भी पैसा वसूला जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ जिसमें एक पुलिस अधिकारी ने रुपया मांगने पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने जनता से होते हुए कहा कि जिन विधायकों को आपने जिता कर भेजा था। उन्हें कितना पैकेज मिला जो छोड़कर चले गए।