गाजियाबाद (करंट क्राइम) । जनरल वीके सिंह इन दिनों विकास और चुनाव दोनों ही मोड में दिखाई दे रहे हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में वो कनैक्टिविटी और एक्टिविटी की जबरदस्त फायरिंग कर रहे हैं। लोनी के बाद अब 14 अक्टूबर को जनरल वीके सिंह के मुरादनगर में ताबड़तोड़ कार्यक्र म हैं। कल जनरल वीके सिंह मुरादनगर देहात की जनता के साथ 6 घंटे रहेंगे। जनरल अपनी लोकसभा में पूरे सर्जिकल स्ट्राईक वाले अंदाज में है। दो दिन में 27 गांव में गये हैं और अब वो छह घंटे तक मुरादनगर में देहात की जनता के साथ रहेंगे। शनिवार को जनरल वीके सिंह सबसे पहले सुबह 10:00 बजे नंगला मोहनपुर गांव में पवन प्रधान के यहां पहुंचेंगे और जनसम्पर्क अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद वो शमशेर गांव में रवि प्रधान के यहां और फिर मथुरापुर गांव में पूर्व प्रधान झब्बर तथा अशोक के यहां ग्राम जनसम्पर्क अभियान में शामिल होंगे। यह प्रत्येक कार्यक्रम 40 मिनट का होगा। इसके बाद जनरल वीके सिंह ग्राम सम्पर्क अभियान के तहत बहादुरपुर गांव में जगदेव, सोनू और दिनेश के यहां पहुंचेंगे। इसके बाद मकरेड़ा में कृष्ण प्रधान, सलेख और अनिल त्यागी के साथ जनसम्पर्क करेंगे। 40 मिनट तक यहां रहने के बाद वो मिलक चाकरपुर गांव में आकाश प्रधान, रामकिशोर और सम्पूर्ण के यहां भोजन करेंगे, जनसम्पर्क करेंगे। दोपहर 2 बजे जनरल वीके सिंह मुरादनगर के भदौली गांव में कपिल प्रधान, अनुराग और शिवराज के साथ ग्राम जनसम्पर्क अभियान में जायेंगे। यहां 40 मिनट रहने के बाद जनरल वीके सिंह मुरादनगर के मनौली गांव सतीश प्रधान, पूर्व प्रधान मूलचंद, त्रिलोक के साथ मनौली में जनसम्पर्क करेंगे। इसके बाद जनरल वीके सिंह हुसैनपुर गांव में अमित त्यागी प्रधान के यहां पहुंचेगें। यहां जनसम्पर्क के बाद दोपहर 4 बजे वो सलेमाबाद गांव में गंगाशरण, कालू, नत्थू, राबिन बीडीसी के साथ ग्राम जनसम्पर्क अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके बाद जनरल वीके सिंह मुरादनगर के खुर्रमपुर गांव में पहुंचेगें और यहां विनोद प्रधान, पूर्व प्रधान मनोज, एडवोकेट अजय त्यागी के साथ शाम 5 बजकर 20 मिनट पर जनसम्पर्क करेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
हरियाणा से ही मुख्यमंत्री के साथ रहे जनरल वीके सिंह
करंट क्राइम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा सांसद तथा केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के बीच स्रेहिल रिश्ते बताये जाते हैं। रोहतक में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे तो यहां जनरल वीके सिंह पहुंचे और वह मुख्यमंत्री के साथ ही रोहतक से हिंडन एयरपोर्ट आये। यहां से दोनों सीआईएसएफ भी साथ ही पहुंचे। पूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ रहे और विकास वाली ताबड़तोड़ पारी के बाद मुख्यमंत्री से ये नजदीकी कुछ अलग ही संके त दे रही है।