Ghaziabad News : भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए गाजियाबाद से वीके सिंह की जगह अपने नए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वीके सिंह के स्थान पर अतुल गर्ग को गाजियाबाद लोकसभा चुनाव २०२४ के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार की शाम को जो लिस्ट जारी की उसमे वीके सिंह की जगह अतुल गर्ग का नाम था।
गाजियाबाद के साथ साथ मेरठ से अरुण गोविल को पार्टी ने टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पांचवी लिस्ट जारी की। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस बार दिग्गज नेता वरुण गाँधी का भी टिकट पार्टी ने काट दिया है।
कौन हैं अतुल गर्ग
अतुल गर्ग इस समय गाजियाबाद लोकसभा सीट से विधायक हैं, उनकी गिनती बीजेपी के दिग्गज विधायकों में होती है। अतुल गर्ग योगी सरकार में महत्वपूर्ण पद संभाल चुके है। गर्ग यूपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके है। वर्ष 2022 में हुए लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग ने विशाल शर्मा को करीब एक लाख वोटों से हरा दिया था।इससे पहले वर्ष 2017 में हुए लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग ने बसपा प्रत्याशी सुरेश बंसल को 70,000 वोटो से हराया था।