Placeholder canvas
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Writy.
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
current crime
No Result
View All Result

बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनेगा सादगी के साथ

बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनेगा सादगी के साथ

इस बार नहीं कटेगा केक और बंटेगा बेसन के लड्डू का प्रसाद
वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)

गाजियाबाद। भले ही बसपा की सरकार नहीं है लेकिन उसके कार्यकर्ता, उसके लीडर और उसका कैडर वोट अपनी पार्टी के पूरे सपोर्ट में है। इसकी बानगी ये है कि 15 जनवरी को जब बसपा की राष्टÑीय अध्यक्ष सुश्री मायावती का जन्मदिन आयेगा तब पार्टी का कैडर वोट और पार्टी का कार्यकर्ता अपनी सुप्रीमो के जन्मदिन को सादगी के साथ लेकिन पूरे उत्साह के साथ मनायेगा। इस बार जन्मदिन का केक शायद नजर नहीं आयेगा। बताया जा रहा है कि इस बार केक के स्थान पर बेसन का लडडू आ जायेगा। जन्मदिन का प्रसाद लडडू के रूप में कार्यकर्ताओं तक पहुंचेगा।
बड़ी बात है कि कार्यकर्ता पर जन्मदिन का फोकस है और इस बार बसपा सुप्रीमो के बर्थडे की थीम पूरी तरह से चेंज होकर आ रही है। 15 जनवरी की तारीख आ रही है और ये तारीख बता रही है कि जन्मदिन के केक से बदलाव का एक बड़ा संदेश आ रहा है क्योंकि बर्थडे पर इस बार केक नहीं बल्कि लड्डू आ रहा है। बसपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार एडवोकेट ने करंट क्राइम से विशेष बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पार्टी मुखिया के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के लिए केक नहीं काटा जायेगा। अभी तक केक काटने के कोई भी आदेश पार्टी हाई कमान से नहीं मिले हैं। इस बार केक के स्थान पर बेसन के लडडू बांटे जायेंगे। ये जन्मदिन का प्रसाद होगा और सभी कार्यकर्ताओं को लडडू का प्रसाद दिया जायेगा।
नहीं बंटेंगे कम्बल और मिलेंगे जरूरतमंदों को लोई और शॉल
समय के साथ बहुत कुछ बदल रहा है और इस साल जन्मदिन की पूरी थीम ही चेंज होकर आ रही है। अब तक जन्मदिन पर आयु के वर्ष हिसाब से उतने वजन का केक काटा जाता था। ये केक सभी कार्यकर्ताओं में बांटा जाता था। सर्दी का मौसम है तो कम्बल भी बंटते थे। लेकिन इस बार परिवर्तन की लहर का असर शीत लहर में भी दिखाई देगा। बर्थडे पर कोई भी बसपा नेता आपको कम्बल बांटता नहीं दिखाई देगा। इस बार कम्बल के स्थान पर गर्म शॉल और लोई का वितरण जरूरतमंद लोगों को होगा। इसके अलावा महिलाओं के लिए साड़ी का वितरण मायावती के जन्मदिन पर होगा।
15 जनवरी को वृंदावन ग्रीन में बड़ी स्क्रीन पर होगा संबोधन
बसपा की राष्टÑीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन गाजियाबाद में 15 जनवरी को वृंदावन ग्रीन बैंकट हॉल में मनाया जायेगा। सभी कार्यकर्ता यहां एकत्र होंगे और ठीक 11 बजे बसपा की राष्टÑीय अध्यक्ष मायावती का कार्यकर्ताओं के नाम संबोधन होगा। इसके लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गयी है और सभी कार्यकर्ता इस बड़ी स्क्रीन पर पार्टी अध्यक्ष के संबोधन को सुनेंगे।
वार्ड में बंटेगी शॉल और स्टेज पर होगा केवल पार्टी सुप्रीमो का फोटो
जन्मदिन से बसपा एक नये संदेश की थीम के साथ आ रही है। होर्डिंग को लेकर कार्यकर्ता का कद बढ़ाया गया है। तो वहीं ये भी आदेश दे दिये गये हैं कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि होर्डिंग, बैनर, फ्लैक्स कुछ भी हो लेकिन किसी भी अवस्था में पार्टी सुप्रीमो का फोटो छोटा नहीं जायेगा। वहीं जन्मदिन पर जो स्टेज बनेगी उस पर केवल पार्टी अध्यक्ष, पार्टी सुप्रीमो मायावती का ही फोटो जायेगा। स्टेज पर समाज के महापुरूषों के अलावा अन्य किसी भी नेता की फोटो को स्थान नहीं मिल पायेगा।

You might also like

challan

यातायात पुलिस ने काटा चालान, हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मचाया कोहराम

October 2, 2023
ITMS

ग़ाज़ियाबाद के ट्रैफिक सिस्टम को किया जा रहा है बेहतर: होगा नॉएडा की तर्ज पर ITMS इनस्टॉल

October 2, 2023
Share234Tweet146Pin53
Previous Post

बॉयफ्रेंड ने डाली गर्लफ्रेंड की अश्लील पोस्ट, प्रेमिका ने जमकर ली प्रेमी की थाने में क्लास

Next Post

एक दौर था जब नरेन्द्र कश्यप करते थे अपने ही बर्थडे को इग्नोर

current crime desk

current crime desk

Related Stories

challan

यातायात पुलिस ने काटा चालान, हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मचाया कोहराम

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad: गाजियाबाद में हाल के एक घटनाक्रम ने यातायात और धार्मिक शब्दों के चालान पर हो रहे विवाद को फिर...

ITMS

ग़ाज़ियाबाद के ट्रैफिक सिस्टम को किया जा रहा है बेहतर: होगा नॉएडा की तर्ज पर ITMS इनस्टॉल

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad: ग़ाज़ियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इस उद्देश्य के तहत,...

swachhta

जिलाधिकारी से लेकर सांसद और मेयर तक ने लिया स्वच्छता का ज़िम्मा

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad News: ग़ाज़ियाबाद में आज सरकारी दफ्तरों, निजी संस्थानों, सोसाइटियों और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता में लगे लोगों के साथ...

dengue

ग़ाज़ियाबाद: तेज़ी से फ़ैल रहा है डेंगू, डेन- 2 स्ट्रेन की रिपोर्ट

by rajesh
October 2, 2023
0

Ghaziabad: मौसम के बदलने के साथ ही डेंगू का खतरा गाजियाबाद में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नए डेंगू मरीजों...

Next Post
एक दौर था जब नरेन्द्र कश्यप करते थे अपने ही बर्थडे को इग्नोर

एक दौर था जब नरेन्द्र कश्यप करते थे अपने ही बर्थडे को इग्नोर

Discussion about this post

Welcome to Current Crime, your one-stop destination for the latest and most viral coverage of crime news from Delhi, Noida, Gurugram, and Ghaziabad. We don’t just stop at local news, our team keep you update from Bollywood gossips, web series and issues going on within country or worldwide.

  • Privacy Policy
  • Contact us

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश
  • दिल्ली एन.सी.आर
  • नोएडा
  • ग़ाजियाबाद
    • पुलिसनामा
    • उठते सवालों का करंट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • Web Story
  • ई-पेपर

© 2023 Current Crime All Rights Reserved.