वार्ड 11 से छाया त्यागी का बॉयोडाटा बन रहा है इस मजबूती का सबूत

Dec 16, 2022 - 10:14
Dec 16, 2022 - 15:44
 0  44
वार्ड 11 से छाया त्यागी का बॉयोडाटा बन रहा है इस मजबूती का सबूत

उच्च शिक्षित दावेदार छाया त्यागी ने संगठन से लेकर जनसेवा तक किया है काम
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। चुनाव का समय आ गया है और दौर दावेदारी का चल रहा है। अब कितना पसीना बहाया है और पार्टी के लिए क्या क्या किया है ये जुबानी बताने से काम नहीं चलेगा। अब इसके लिए जो कुछ भी किया है उसे लिखकर लाईये। बॉयोडाटा के रूप में लाईये और मंडल अध्यक्ष के पास जमा कराईये। इसी के जरिये कोई भी दावेदार अपनी उम्मीदवारी को पुख्ता करते हुए परिचय दे सकता है। जनता शिक्षित उम्मीदवार चाहती है और ऐसा पार्षद चुनना चाहती है जो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराये। जो पहले से क्षेत्र में एक्टिव हो, और जनता के काम आये। वहीं पार्टी की अपनी गाईड लाईन होती है और वो अपनी नियमावली पर चलते हुए सक्रिय कार्यकर्ता को मौका देती है। सभी अपनी अपनी बात रख रहे हैं और बता रहे हैं कि पार्टी के लिए मंडल से लेकर बूथ तक काम किया है इसलिए दावेदारी मजबूत बनती है। आज इस कड़ी में वार्ड 11 से भाजपा टिकट के लिए दावेदारी कर रही छाया त्यागी का परिचय दिया जा रहा है। उनका बॉयोडाटा बता रहा है कि वो प्रबल दावेदार हैं।
तीन बार की सक्रिय सदस्य हैं दावेदार छाया त्यागी
छाया त्यागी भाजपा कार्यकर्ता हैं और वह वार्ड 11 की मूल निवासी हैं। बड़ी बात ये है कि वह एक बार या दो बार नहीं बल्कि लगातार तीन बार से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। वर्ष 2014 व 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया है। जनरल वीके सिंह के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई है। वर्ष 2012 व 2017 तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में सुनील शर्मा को चुनाव लड़वाया है, घर घर जाकर वोट
मांगे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow