Ghaziabad: डीएमए (दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे) पर एग्जिट और एंट्री पॉइंट बनाने का ऐलान किया गया है। जैसा कि आप जानते हैं कि इस हाईवे पर कार्य काफी समय पहले से चल रहा है, ये अब तीन महीने में समाप्त होजाने का वादा किया गया है। इस एक्सप्रेसवे बनने से सबसे ज़्यादा मुनाफे में वे लोग आते हैं जो कि दिल्ली से ग़ाज़ियाबाद होते हुए अलीगढ को जाने वाले होंगे।
पहले सरकार इसमें एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाने का कोई विचार नहीं था, पर लोगों की मांग और अनुरोध के कारण अब दोनों एग्जिट और एंट्री पॉइंट बनाया जा रहा है। सांसद के मामले में दखल होने के बाद अब थर्ड पार्टी से ऑडिट कराने की बात चल रही है। अभी बैठक में ये सुनिश्चित किया जाएगा की एंट्री और एग्जिट हाईवे के किस पॉइंट पर देने चाहिए।
इस लिए बन रहा है एंट्री और एग्जिट पॉइंट
यह पूरा हाईवे जीटी रोड से मर्ज किया जाएगा। अगर इस एक्सप्रेस्सवे में में ये दोनों पॉइंट्स न रखे जाते तो लोगों को अनावश्यक १० किलोमीटर अतिरिक्त का सफर काटना पड़ता। क्योंकी अब पॉइंट्स बन रहे हैं तो लोगों को ज़्यादा दूर तक बिना किसी काम के नहीं जाना पड़ेगा। पॉइंट्स बनाने की योजना, लोकल रहने वाले लोगों की मांग के प्रभाव से ही मानी गयी है। लोगों की मांग सीधे लगातार केंद्रीय सड़क व परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से की जा रही थी। एंट्री पॉइंट को लाल कुआँ में और एग्जिट पॉइंट को क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास वाले एबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने बनाने का तय किया जा रहा है।
कुछ लोगों के लिए ये मुनाफे का सौदा है और कुछ के लिए घाटे का। जैसे कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से बहार निकलने के लिए डासना से यूटर्न लेना पड़ता था। और फ़ालतू में अपना समय बर्बाद कर १० किलोमीटर एक्स्ट्रा नही चलना [अड़ेगा ; इस यूटर्न से बचने के लिए एनएच २४ के रस्ते कि तरफ नहीं आना पड़ेगा। साथ ही अब ट्रैफिक भी नहीं मिला करेगा। ४० हज़ार लोग इस निर्णय से खुश हैं।