Shahdara News: नयी दिल्ली के शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के एक इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियों से मारने की कोशिश की गयी। ये गोलियों आधी रात को टार्गेट पर जान से मारने के उद्देश्य से चलाई गयीं थीं। मगर दोषी पकड़ में आने से पहले ही फरार हो गए।
यह सूचना मिली है कि प्रॉपर्टी डीलर संजय अरोड़ा अपने परिवार के साथ ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा में रहते हैं मगर डीलिंग और इनका कारोबार फर्श बाज़ार, मनीराम रोड परअपने बुआ के बेटे, ओमकार के साथ संभालने के कारण वह अपना काफी समय यहीं बिताते थे। क्योंकि रविवार को इनका दफ्तर बंद रहता था और वह घर पर होते थे, बदमाशों ने मौकापरस्त होते हुए वारदात को अंजाम दे दिया। आधी रात को गोलियों की आवाज़ सुनने पर सभी आस पास के लोग अपने -अपने घरों से बाहर निकलकर आगये। पर तब तक देर हो चुकी थी, फायरिंग करते ही वे तुरंत नौ दो ग्यारह हो गए।
जब तक संजय अरोड़ा ये समझ पाए कि उनके साथ क्या हुआ है, बात हाथ से निकल चुकी थी। शीघ्र ही फिर पुलिस को फायरिंग की सूचना दी गयी और साइट पर जांच-पड़ताल करने से उन्हें 3 खोके बरामद हुए। सीसीटीवी चेक करने पर पुलिस को कुछ सुराख़ प्राप्त हुए हैं जिनको उपलक्ष में लेकर बदमाशों को ढूँढा जा रहा है। पीड़ित से उनके अन्य लोगों से सम्बन्ध, दुश्मनी व किसी से हुए वाद-विवाद के बारे में भी पूछताछ की गयी है। पीड़ित ने बताया कि न तो किसी रंजिश के बारे में उन्हें पता था और न ही उन्हें कोई धमकी दी गयी थी।
Discussion about this post