नोएडा: हर बार की तरह इस बार भी यूपी सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर यूपी की बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नि:शुल्क यात्रा करने को मिलेगी। फ्री यात्रा की सुविधा 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक सभी महिला यात्रियों को मिलेगी।
प्रमुख सचिव एल. वैंकटेश्वर लू ने बताया कि रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की समस्त बसों में महिलाओं को 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को जारी आदेश को संशोधित करते हुए बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी रक्षाबन्धन पर्व पर परिवहन निगम की समस्त बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का शासन ने निर्णय लिया है।
इसके अलावा हरियाणा रोडवेज ने भी महिलाओं को रक्षाबन्धन पर फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। इस वर्ष भी महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं। यात्रा की सुविधा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से आरंम्भ होगी तथा 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।
Discussion about this post