Greater Noida : ग्रेटर नोएडा शहर में लड़कियां गायब होने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। हाल ही में जिले से दो लड़कियां गायब हुई है, जिनमे एक की उम्र 11 साल और दूसरी की उम्र 10 साल है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नाबालिग लड़कियों के लापता होने के काफी मामले पिछले कुछ महीनो में सामने आये है। आशंका है की इसके पीछे कोई रैकेट भी हो सकता है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लड़कियों की तलाश कर रही है।
पहला मामला
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में रहने वाली एक 11 साल की लड़की अपनी बहन से मिलने गयी थी, जिसका कोई आता पता नहीं है। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी बड़ी बेटी आशा शादीशुदा है और वह अपने परिवार के साथ डेल्टा 3 में रहती है, उसी से मिलने उनकी छोटी बेटी डेल्टा 3 गई थी। लेकिन लड़की ना तो अपने घर वापस लौटी और ना ही अपनी दीदी के घर पहुंची।
दूसरा मामला
दूसरा मामले में ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक 10 साल की किशोरी लापता हो गई है। लड़की के परिजन गामा-वन में रहते हैं। बीती रात को किशोरी के पिता ने कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
Discussion about this post