गाज़ियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने पति के एक दोस्त पे रेप का आरोप लगाया हैं। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पे पुलिस से मदद मांगी हैं और अभी पुलिस इस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।
यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक महिला मुरादनगर की निवासी है। महिला के पति और उसके दोस्त ने 100 गज का प्लाट लिया थ। प्लाट को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। उसका दोस्त महिला के पति को लगातार धमकी देता था और प्लाट के पैसे माँगा था। महिला ने बताया की दो साल पहले दोनों के परिवार मनाली घूमने गए थे और एक होटल में ही रुके थे। महिला का आरोप हैं की उसके दोस्त ने उसके पति को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया।
जाँच कर रही हैं पुलिस
महिला के किसी रिश्तेदार ने महिला के शिकायत पत्र को एक्स पर पोस्ट करके पुलिस को टैग कर दिया। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की जांच करने और अपराधी को सजा के लिए गुहार की है। इस केस की जांच SP मसूरी सर्किल को दी गयी है। पुलिस के अनुसार वो मामले की अभी जांच कर रहे हैं।